पीएम मोदी के मन की बात दे रही राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की प्रेरणाः गौरव स्वरूप

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने रविवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और जनहितकारी नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र में व्यापारियों के बीच पहुंचकर प्रतिष्ठान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण सुना और उपस्थित लोगों को इसके संदेशों से अवगत कराया।
नगर भ्रमण के दौरान गौरव स्वरूप ने नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए सरकार की विकासपरक योजनाओं, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाली पहलों तथा सामाजिक उत्थान के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 13वें प्रसारण को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ, जिसमें देश के विकास, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता अभियान, नवाचार अर्थात नवीन सोच व तकनीकी पहल, युवा शक्ति तथा समाज सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए गए। उन्होंने बताया कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने वाला सशक्त संवाद माध्यम है। यह कार्यक्रम नागरिकों को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। गौरव स्वरूप ने व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करते हुए प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र और समाज के विकास में सकारात्मक योगदान दे। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास की गति तेज होती है और देश को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य साकार किया जा सकता है।
नगर भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया और सरकार की योजनाओं को लेकर अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के सुझावों को संबंधित मंच तक पहुंचाया जाएगा और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इससे पूर्व गौरव स्वरूप द्वारा शिव चौक स्थित झाँसी की रानी रामभोय मार्केट में जितेन्द्र मदान ‘बॉबी’ की दुकान वीर कलेक्शन पर पहुंचकर व्यापारियों से भेंट की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीन खेड़ा, सभासद सतीश कुकरेजा, अमित पटपटिया, अशोक टंडन, कनक बाटला, शलभ गुप्ता, सौरभ मित्तल, विमल मदान, अभिनव मदान, नमन मदान, अशोक अरोरा सहित अनेक व्यापारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal