मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण ने कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रदर्शनी वैन को विधिवत हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। इस दौरान सीडीओ कंडारकर ने कहा कि शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी वैन एक सप्ताह तक जनपद व तहसील व विकासखंडों पर पहुंच कर महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को उपलब्ध करायी जाएगी।
शुभारंभ अवसर पर इस बीच महिला सशक्तिकरण, कन्या उत्थान, बाल संरक्षण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी जनसामान्य को प्रदान की गई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी वैन एक सप्ताह तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रदर्शनी वैन विकास खण्डवार एवं क्षेत्र, नगर पंचायतों के साथ नगर के प्रमुख चौराहों पर भी पहुंचकर आमजन को इसके प्रति जागरूक करेगी, ताकि इसके माध्यम से अधिक से अधिक महिलाएं एवं पात्र लाभार्थी शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर सुशील कुमार यादव, एडीएम न्यायिक व संजय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






