हिन्दू संघर्ष समिति संयोजक को धमकी देने वाला ठेकेदार पुलिस ने दबोचा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद के निर्माण कार्यों में घोटाले में गुणवत्ता का अभाव होने और मानक के अनुरूप कार्य नहीं होने पर काम रुकवाए जाने से क्षुब्ध ठेकेदार द्वारा हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार को धमकी दी गई। धमकी दिए जाने के विरोध में हिंदू संगठनों के नेताओं ने सिविल लाइन थाने पर प्रदर्शन कर दोषी ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मामले की नजाकत को भांपते हुए ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।
दरअसल नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड 39 में नाली निर्माण एवं अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। तीन दिन पहले जब ठेकेदार ने मरम्मत का कार्य शुरू किया तो वहां पर पीली ईट लगाई, जिसका मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया और वार्ड में ही रहने वाले हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार को भी सूचना दी।उन्होंने मौके पर जाकर ईंट से ईंट मारकर देखा तो दोनों ही टूट गई। नरेन्द्र पंवार ने तत्काल काम को रुकवा दिया और नगर पालिका अध्यक्ष
पति गौरव स्वरूप से बात कर उन्हें निर्माण कार्य में अनियमितता की जानकारी दी। इसके बाद से 3 दिन से काम रुका हुआ था तो नरेंद्र पवार ने शुक्रवार की सुबह पुनः भाजपा नेता गौरव स्वरूप से बातचीत की। उन्होंने आज अथवा शनिवार से काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद फोन पर नरेंद्र पंवार को एक व्यक्ति ने अपने को अनिल वर्मा बताते हुए निर्माण कार्य में हस्तक्षेप न करने की धमकी दी। नरेंद्र पंवार को विक्की त्यागी के बेटे के नाम लेकर भी धमकी दी गई। इस घटना के विरोध में हिंदू संगठनों के नेताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर रोष जताया और दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस मामले में ठेकेदार अनिल वर्मा के खिलाफ तहरीर दी गई जिसके बाद पुलिस ने देर शाम ठेकेदार अनिल वर्मा को हिरासत में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई