शीतल जल पर पालिका खर्च करेगी अब 37 लाख रुपए

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहरी क्षेत्र में करीब 37 लाख रुपए खर्च करते हुए इस बार नगर पालिका 20 नए वॉटर कूलर लगाने जा रही है। इसके लिए पालिका द्वारा कार्य योजना तैयार की गई है। आगामी दिनों में गर्मी की दस्तक से पूर्व पालिका द्वारा वॉटर कूलर को लगाने के लिए नगरीय क्षेत्र में भूमि का चयन किया जा रहा है। गर्मियों में इन वॉटर कूलर से स्थानीय लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराए जाने की योजना है।
भीषण गर्मी व उमस के बीच गांव-देहात और घरों से काम के लिए गर्मियों में लोगों की प्यास बुझाने के लिए शहरी क्षेत्र में करीब 125 वॉटर कूलर लगे हुए हंै। विभिन्न स्थानों पर लगे वॉटर कूलर का रखरखाव पालिका के जलकल विभाग द्वारा किया जा रहा है। गर्मी शुरू होने से पूर्व ही पालिका प्रशासन इन सभी वॉटर कूलरों का सर्वे करा रही है। सर्वे के दौरान जो वॉटर कूलर खराब पाया जाएगा, उसे नगर पालिका द्वारा सहीं कराया जाएगा। इसके साथ अब नगर पालिका शहर में 20 नए वॉटर कूलर लगाने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका करीब 37 लाख रुपए खर्च करने जा रही है। इसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। नए वॉटर कूलर प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैंड और अस्पतालों के आसपास लगाए जाएंगे। जिसमें आरओ सिस्टम और बोरिंग की व्यवस्था भी शामिल है। इससे लोगों को गर्मी में भटकना नहीं पड़ेगा। वाटर कूलरों में नियमित रखरखाव और पानी की शुद्धता जांच सुनिश्चित की जाएगी।

इन्होंने कहा-
एई जलकल अनुज कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र में करीब 20 नए वॉटर कूलर लगाने की कार्य योजना बनाई गई है। इसके लिए करीब 37 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उक्त वॉटर कूलर के लगने से स्थानीय लोगों को गर्मी में शीतल जल मिलेगा। शहर में पूर्व से लगे इन वॉटर कूलर का सर्वे कराया जा रहा है, जो खराब पाए जाएंगे उन्हें सहीं कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई