हाथरस में सत्संग की भगदड़ में 125 मरे, मचा कोहराम

Share :

हाथरस । जिले की तहसील सिकंदराराऊ के गांव रतिभानपुर मुगलगढ़ी में भोले बाबा के सत्संग पंडाल में भगदड़ मचने से करीब 125 लोगों की मौत हो गई है। 50 से 60 शव सकिंदराराऊ के सीएचसी, 27 शव पड़ोसी जिला एटा तथा आगरा 35 शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। अलीगढ़ रेंज ने आईजी शलभ माथुर ने 116 लोगों की मौत की पुष्टि की है। काफी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घायल हैं जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आगरा सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 35 शवों को आगरा पोस्टमार्टम के लिए लाया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी, आईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर घटनास्थल पर पहुंच गए और अस्पतालों में भर्ती घायलों से पूछताछ की।

दरअसल, भोले बाबा का प्रवचन सुनने के लिए हाथरस, एटा बॉर्डर के पास स्थित रती भानपुर मुगलगढ़ी में बहुत बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। पंडाल में भयानक उमस और गर्मी के कारण भगदड़ मच गई। भगदड़ में लोग एक दूसरे को कुचलते हुए भागने लगे।
इस दौरान महिलाएं, बच्चे लोगों के पैरों से कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रशासन ने तुरंत घायल व मृतकों को सकिंदराराऊ सीएचसी तथा पड़ोसी जिला एटा के जिला अस्पताल पहुंचाया। सिर्फ एटा के सरकारी अस्पताल में 27 शव पहुंचे हैं जिनमें 25 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। उधर, हाथरस के सकिंदराराऊ के सीएचसी पर 50 से 60 शव पहुंचाए गए हैं। करीब 35 शवों को आगरा भेजा गया है। डीएम हाथरस आशीष कुमार का कहना है कि उमस के कारण भगदड़ होने से यह हादसा हुआ है। यह एक निजी कार्यक्रम था जिसके लिए एसडीएम सकिंदराराऊ से परमीशन ली गई थी। बाहरी सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन के हाथ में थी लेकिन अंदर की व्यवस्था आयोजकों के हाथ में थी। पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़ने के बाद भोले बाबा बने कासगंज के पटियाली के गांव बहादुर नगर निवासी एसपी सिंह ने सत्संग करना शुरू कर दिया था। एसपी सिंह ने 2007 में पुलिस की नौकरी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने साकार वि हरि के नाम से सत्संग करना शुरू किया। श्रद्धालुओं ने उन्हें भोले बाबा कहना शुरू कर दिया था। वह अपनी पत्नी के साथ सत्संग में शामिल होते हैं।

► ‘हाथरस में हुए हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर हृदय विदारक है। मैं उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को खो दिया।’ -द्रौपदी मुमरु, राष्ट्रपति

► ‘हाथरस में एक कार्यक्रम में भगदड़ मचने से कई लोगों की दुखद मृत्यु की सूचना आई। मैं मृतकों के प्रति अपनी संवेदना (शोक) व्यक्त करता हूं। मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’ -नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

► ‘हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। राहत एवं बचाव कायरें को युद्ध स्तर पर चलाने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं।’ -योगी आदित्यनाथ, सीएम उप्र

► ‘हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं।’ -राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal