पालिका चेयरपर्सन ने किया मीनाक्षी चौक से वहलना चौराहे तक नई स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर भारतके सबसे बड़े कवड़व यात्रा मेले से पूर्व नगर पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के लोगों के साथ ही यात्रा में सफर करने वाले शिव भक्तों को विकास की एक ओर सौगात देने का काम किया है। पालिका चेयरपर्सन द्वारा शहर के मीनाक्षी चौक से वहलना चौराहे तक जीटी रोड के डिवाईडर पर लगी खराब लाइटों को हटाकर उनके स्थान पर 32 नई स्ट्रीट लाइटें लगवाने के साथ ही दो स्थानों पर हाईमास्क लाइटों का लोकार्पण करते हुए 13 लाख रुपये से अधिक के इस कार्य को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए विकास की इस रफ्तार को थमने नहीं दिया जायेगा। कार्यों का लोकार्पण करने पहुंची पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का सभासदों ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर स्वागत करते हुए आभार भी जताया।

नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान मेरठ रोड मुख्य मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है। यहीं से ही दिल्ली, मेरठ और अन्य स्थानों के लिए शिव भक्त कांवडियों का रैला गुजरता है। यहां पर पिछले दिनों स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी थी। इसके लिए मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत इन खराब लाइटों को बदलने का काम किया गया है। इस योजना में मेरठ रोड के मीनाक्षी चौक से वहलना चौराहे तक पूर्व में लगे स्ट्रीट लाइट के पोल पर खराब पड़ी लाइटों के स्थान पर 110 से 130 वॉट क्षमता की 32 नई एलईडी स्ट्रीट लाईटे लगाने के साथ ही दो स्थानों पर हाई मास्क लाइटें लगाने के कार्य का पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों के साथ लोकार्पण किया।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत मेरठ रोड की लाइटों को ठीक कराने का कार्य शुरू कराया गया था, जो कांवड़ यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सम्पन्न किया जा चुका है। इसको हमने जनता को समर्पित किया है। इसमें दो स्थानों कम्पनी बाग के सामने और नुमाइश कैम्प पंजाबी कालोनी के सामने हाई मास्क लाइटों को लगवाया गया है। इसके साथ ही पूरे रूट पर 32 खराब लाइटों को नई लाइटों से परिवर्तित किया गया है। पालिका सीमा क्षेत्र में अब मदीना चौक से वहलना चौक तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो चुकी है। इसका लाभ कांवड़ यात्रा में भी मिलने जा रहा है। इस दौरान नुमाइश कैम्प पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत करते हुए कार्यों की प्रशंसा भी की। स्ट्रीट लाइट प्रभारी जेई धर्मवीर सिंह ने बताया कि मुख्मयंत्री नगर सृजन योजना के अन्तर्गत इस कार्य पर करीब 13 लाख 67 हजार रुपये का बजट खर्च किया गया है। लोकार्पण के दौरान सभासद नौशाद खान, सतीश कुकरेजा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज माहेश्वरी, सभासदपति शाहिद आलम, पथ प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा व अन्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई