जिला कार्यवाह के घर हमले की घटना पर मंत्री ने लिया संज्ञान, पीड़ित परिवार से की मुलाकात

Share :

धामपुर/बिजनौर (रिपोर्टर)। सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को अपने प्रभारी जनपद बिजनौर के धामपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह विपिन चौहान के आवास पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले एवं लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुए उनके आवास पर पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मंत्री कपिल देव ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा को तत्काल निर्देश देते हुए कहा कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और समाज में भय का माहौल पैदा करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी व्यक्ति के साथ हुई अन्यायपूर्ण घटना पर प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं दृढ़ता के साथ कार्रवाई करेगा। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में सामाजिक एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal