सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल, दूध, दही, शहद एवं अन्य पूजन सामग्री से अभिषेक कर विधिवत पूजा की। उन्होंने कहा कि सावन की शिवरात्रि भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखती है। ऐसे पावन अवसर पर लंबे समय से बंद पड़े मंदिर में दोबारा पूजा-अर्चना का शुभारंभ होना सभी के लिए हर्ष और आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों की देखरेख और वहां नियमित पूजा-अर्चना की व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है। बसंत भवन स्थित शिव मंदिर में लंबे समय से पूजा बंद होने के कारण श्रद्धालुओं में भी इसे लेकर भावना थी। अब मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना शुरू होने से क्षेत्रवासियों को भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा का अवसर मिलेगा। मेयर ने बताया कि अब बसंत भवन के शिव मंदिर में प्रतिदिन नियमित पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन कर सकेंगे। सावन के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक वातावरण में भगवान शिव की आराधना करने का अवसर प्राप्त होगा। मेयर किरण जैसल ने सभी श्रद्धालुओं को सावन की शिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्षद महावीर वशिष्ठ, सूर्यकांत शर्मा, आकाश भाटी, अनिल वशिष्ठ, पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी, डा.प्रेमप्रकाश सतलेवाल, मयंक मूर्ति भट्ट, शिवकुमार कश्यप, अजय अरोड़ा, ऋषभ वशिष्ठ आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

‘हर घर तिरंगा’ महाभियान के अंतर्गत मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर आवास पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्र की आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज मुज़फ्फरनगर स्थित अपने आवास पर ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal