मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में शनिवार को जिला खेल कार्यालय द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार दिवसीय विभिन्न खेलों की बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए टीम भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
शनिवार को चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस खेल प्रतियोगिता के विजेता हुए खिलाड़ियों को सतीश सहरावत सचिव जिला बॉक्सिंग संघ एवं प्रवेन्द्र दहिया प्रधानाचार्य, हर्षप्रीत सहरावत अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी ने संयुक्त रूप से इस दौरान पुरस्कृत किया। बॉक्सिंग खेल में बालक एवं बालिका वर्ग में 20 प्रथम, 20 द्वितीय एवं 40 तृतीय एवं वुशु खेल में बालक एवं बालिका वर्ग में 20 प्रथम, 20 द्वितीय, एवं 40 तृतीय एवं वॉलीबॉल बालक एवं बालिका वर्ग में 2 प्रथम, 2 द्वितीय टीमों यानि कुल 212 खिलाड़ियों को ट्रैक सूट एवं खेलकिट प्रदान की गई एवं तीनों खेलों के निर्णायकों को सम्मानित किया गया। उक्त जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर के समस्त अंशकालिक प्रशिक्षकों एवं स्टाफ ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। उक्त प्रतियोगिता का संचालन प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव एवं डॉ. राजीव कुमार बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया।

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न






