गैस कंपनियों, ढाबों व पेट्रोल पंपों पर डीएसओ ने परखी व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि उपाध्याय ने जनपद में एलपीजी व पेट्रोलियम पदार्थों यथा पेट्रोल, डीजल, गैस आपूर्ति आदि की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के संबंध में डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर व्यवस्थाओं को परखा। इस बीच डीएसओ ने दीपक गैस सर्विस एवं सरवट इण्डेन गैस सर्विस के कार्यालय एवं गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बीच उभोक्ताओं को उन्होंने बताया कि एलपीजी गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता जनपद में है। वह किसी स्थिति में पैनिक न हो तथा संयम बनाये रखें, उक्त स्थिति में कर्मचारियों को अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जिन उभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वह शीघ्र ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करायें। एलपीजी की बुकिंग अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से ही करें एवं आॅयल कम्पनी के मोबाइल एप के माध्यम से भी आॅनलाईन बुकिंग घर बैठे की जा सकती हंै। उन्होंने बताया कि कतिपय तकनीकी कारणवश कम्पनी में सर्वर पर लोड अधिक होने के कारण सर्वर में कभी-कभी समस्या आ जाती है।
डीएसओ ने इसके साथ-साथ जनपद में स्थित मॉडर्न सर्विस स्टेशन आनन्दपुरी पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता के संबंध में जांच की जहां पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल/डीजल उपलब्ध पाया। रैण्डम आधार पर उन्होंने कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान यथा फूड एण्ड मूड होटल मेरठ रोड, देवेन्द्र फास्ट फूड, पंडित जी शुद्ध भोजनालय पर छापेमारी करते हुए व्यवस्था को परखा। छापेमारी के दौरान जांच में कहीं घरेलू गैस का उपयोग होता नहीं पाया गया। मौके पर उक्त प्रतिष्ठान स्वामियों को निर्देशित किया कि प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस का प्रयोग कदापि न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal