मुजफ्फरनगर। यहां डीएस पब्लिक स्कूल ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का अभिनंदन करते हुए आत्मीयता के साथ उत्तम स्वास्थ्य के लिए चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करने को आभार प्रकट करते हुए, उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। स्कूल कोआॅर्डिनेटर संदीप दीक्षित के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों ने नगर के चिकित्सकों के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा प्रकट करते हुए विद्यालय की ओर से प्रतिष्ठित चिकित्सकों को बुके तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान जनपद के जाने-माने वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश कुमार, डॉ. समर्थ, डॉ. ईश्वर चंद्रा सहित वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश्वर सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा सिंह , वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गर्ग एवं वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पंकज जैन का उनके क्लीनिक पर पहुंच कर अभिनंदन करते हुए उन्हें बुके एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
स्कूल कोआॅर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों संग चिकित्सकों का अभिनंदन करते हुए समाज के प्रति उनके समर्पण तथा उनकी सेवाओं के लिए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए बधाई देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल






