विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष ने कियाआगाज

Share :

मुजफ्फरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व डायरिया रोको कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल की मौजूदगी में जिला चिकित्सालय परिसर से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं डायरिया रोको कार्यक्रम मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में चलाया जा रहा महत्वपूर्ण अभियान है, जिसे मात्र स्वास्थ्य विभाग के अभियान से सीमित न रखकर सभी लोगों को एकजुट होकर संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए तथा बरसात के मौसम में बच्चों को डायरिया से बचने के लिए सबको मिलकर जन जागरूकता करनी होगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाया जाएगा इसके अंतर्गत 11 से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान के रूप में चलाया जाएगा। वहीं आज से 31 अगस्त तक 2 माह के लिए डायरिया रोको कार्यक्रम चलाया जाएगा। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत आशा कार्यकत्री हर घर भ्रमण कर संचारी रोगों से बचाव व डायरिया नियंत्रण पर लक्षणों एवं उपचार सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। साथ ही डेंगू, फाइलेरिया, मलेरिया, दिमागी बुखार ,क्षय रोग के लक्षणयुक्त रोगियों को खोज कर जांच एवं उपचार सूची बनाएंगी। मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचारी रोगों पर नियंत्रण रखने के लिए “स्वस्थ व्यवहार अपनाना है, संचारी रोगों को हराना है” नारा दिया है जिसके अंतर्गत घरों के आसपास साफ सफाई, मच्छर से बचने के लिए पूरी बॉह के कपड़े, स्वच्छ पेयजल, आसपास जल का भराव न होने देने, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखें और व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें तभी संचारी रोगों से अपना बचाव कर सकेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने उपस्थित आशाओं एवं अन्य कर्मचारियों को संचारी रोगों से बचाव के लिए शपथ दिलवाई इसके साथ दोनों कार्यक्रमों की जन जागरूकता के लिए प्रचार वाहनों को हरी झंडा दिखाकर रवाना भी किया। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासनिक अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा, प्रदीप शर्मा जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी,डॉ. शमशेर आलम, यूनिसेफ से डीएमसी तरन्नुम, इमरान, अक्षय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal