शिवचौक पर बनेगा कांवड़ कंट्रोल रूम, किया निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत के सबसे लंबे एवं धार्मिक कांवड़ यात्रा मेले की तैयारियों को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई है। नगरीय क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न एवं सुरक्षित संपन्न कराने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच शिव भक्त कांवडियों के आगमन के दृष्टिगत पलिका चेयरपर्सन ने नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस बीच शिवचौक पर स्थापित होने वाले कन्ट्रोल रूम एवं शिवचौक से जिला अस्पताल चौक तक निरीक्षण किया गया।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ईओ संग गोल मार्किट के प्रथम तल पर स्थित कांवड़ कंट्रोल रूम के निरीक्षण के समय कंट्रोल रूम के बाहर गैलरी की छत का खस्ता हाल स्थिति को सुधारने के साथ बरसात में छत में पानी टपकने व गैलरी में बिजली के तार इधर-उधर लटके पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। चेयरपर्सन ने जेई निर्माण कपिल कुमार को छत की मरम्मत कराने के साथ-साथ छत पर तारकॉल डाले जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मार्ग प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा को गैलरी के बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिये गये। बाद में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप शिवचौक से नावल्टी चौक तक निरीक्षण करते हुए वार्ड सभासद राजीव शर्मा एवं मनोज वर्मा ने अवगत कराया कि इस मार्ग पर शिवभक्त कांवडियों का भारी मात्रा में आवागमन के चलते शिव चौक पर दर्शन के लिये आते हैं, जिनके आगमन की व्यवस्था भी अनिवार्य है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने टीएस नरेश शिवालिया को निर्देशित किया कि शिवभक्त कांवड़ियों के सुधारू आगमन के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाकर आने-जाने वाले कांवड़ियों के लिए पैदल चलने वाली पटरी को मुक्त रखने के साथ रोज इसका निरीक्षण करने के निर्देश दिए। चेयरपर्सन ने कांवड़ यात्रा के दौरान साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति के साथ कूड़ा उठाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की जरुरत पर बल दिया। इसके साथ कांवड़ मार्ग पर टूटी सड़कें दुरुस्त किए जाने के साथ जिला अस्पताल तिराहे पर बंद फव्वारों को चालू कराए जाने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। इसके साथ उन्होंने कांवड़ यात्रा से पूर्व तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, सभासद सुनीता, हनी पाल, प्रमोद सभासद पति, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार, पारूल यादव, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक, योगेश कुमार मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, जेई कपिल कुमार, जेई धर्मवीर सिंह, प्लक्षा मैनवाल, सफाई एवं निरीक्षक, अमरजीत राजस्व निरीक्षक, गोपी वर्मा, मार्ग प्रकाश लिपिक, संजीव शर्मा बीसी, अनुराग शर्मा व कमल कांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal