आज से विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आज विटामिन ए संपूरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 26 जून से 25 जुलाई 2024 तक चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार के द्वारा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी में फीता काटकर किया गया उन्होंने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान वर्ष में दो बार दिसंबर और जून की माह में चलाया जाता है, उन्होंने बताया कि विटामिन ए की कमी से शरीर में दुष्परिणाम हो सकते हैं जिससे बच्चों में रतौंधी ,अंधापन, रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी, लंबे समय तक बीमारियों का बने रहना, कुपोषण और मृत्यु दर में बढ़ोतरी हो सकती है।उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को शहरी व ग्रामीण टीकाकरण सत्रों पर लेकर आए जहां पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा विटामिन ए की खुराक निशुल्क पिलाई जाएगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव निगम, सभासद प्रमोद कुमार ,जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ गीतांजलि वर्मा, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, डॉक्टर वालिया उस्मानी,अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर कमल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal