चेयरपर्सन ने किया अलमासपुर चौक नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण, होगा 85 लाख रुपए से नाला निर्माण

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में नगर पालिका चेयरपर्सन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ निर्माण कार्यों का सच जानने को सोमवार को पालिका चेयरपर्सन ने अलमासपुर चौक पर चल रहे नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को परखते हुए स्पष्ट किया कि मानक के विपरीत कार्य होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नगरीय क्षेत्र में जल निकासी के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड 14 अलमासपुर चौक से कूकड़ा चौक तक बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता, मानक, तकनीकी और सुरक्षा नियमों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर निर्माणाधीन संरचना में लगाई जा रही सरिया व सामग्री की जांच की। स्थानीय नागरिकों से भी संवाद करते हुए निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या निम्नस्तरीय सामग्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जेई को निर्देशित किया कि नाले की मजबूती, ढलान, जल-निकासी व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से मुक्ति मिले सके। उन्होंने इन निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों व ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के हितों के लिए हो रहे विकास कार्यों में पारदर्शिता, मजबूती और मानक सर्वाेपरि हैं। विकास में गुणवत्ता ही हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई तय की जाए। इस दौरान पालिका चेयरपर्सन के साथ वार्ड 14 के सभासदपति राहुल पंवार, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही, एई निर्माण नैपाल सिंह समेत संबंधित विभागीय अधिकारी और ठेकेदार मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नगरपालिका परिषद् के निर्माण विभाग द्वारा वार्ड 14 में अलमासपुर चौक से कूकड़ा चौक तक बन रहा नाला 15वें वित्त आयोग की निधि से 85 लाख रुपये की लागत में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चेयरपर्सन द्वारा किए निरीक्षण के दौरान मिले दिशा निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित कराने के साथ निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal