रोटरी ने पोलियो उन्मूमलन का बीडा 35 वर्ष पूर्व उठायाः गर्वनर पायल गौर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के अर्न्तगत एक विशाल जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो पर निकली। उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव एवं सुनील अग्रवाल ने बताया कि रूडकी रोड स्थित नगरपालिका इण्टर कॉलेज के प्रंागण मे रैली से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सिकन्दराबाद से आयी रो.डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पायल गौर उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका की चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप व सीएमओ डा.सुनील तेवतिया ने की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ.अशोक कुमार भी मौजूद रहे। नगरपालिका कन्या इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमित्रा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्राओं से एक लघु नाटिका प्रस्तुत करायी। इससे पूर्व उन्होने सभी अतिथियों से दीप प्रज्जलवित कराकर सभी का शॉल ओढाकर अभिनन्दन कराया। स्काउट कमिश्नर भारत भूषण अरोरा के निर्देशन मे विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने इसमे प्रतिभाग किया।

अपने सम्बोधन में पायल गौर ने कहा कि रोटरी 220 देशो मे काम करती है। 35 साल पहले रोटरी ने पोलियो को समाप्त करने का बीडा उठाया था। रोटरी ने डब्लूएचओ के साथ मिलकर पोलियो वायरस की जंाच के लिए 4 टेस्टिंग लैब बनाई हैं। चेयरमैन श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और पांच साल तक के बच्चों को पोलिया ड्राप्स पिलाना आवश्यक है। रो.विकास भार्गव, अध्यक्ष श्रीमति मधु भार्गव, सचिव श्रीमति रितिका भार्गव ने भी पोलियो उन्मूलन पर अपने विचार प्रकट करते हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिलाए। बाद मे जागरूकता रैली नगरपालिका कन्या इण्टर कॉलेज से शुरू होकर सीएमओ ऑफिस पहुंची। जहां रेडक्रॉस कमैटी की और से शिवराज सिंह ने रेडक्रास भवन मे सभी का स्वागत किया। पोलियो उन्मूलन के इस कार्यक्रम मे वरिष्ठ रो.राजकुमार रहेजा, सागर अरोरा, विनोद जलोत्रा, नितिन जैन, शरद जैन, राजकुमार गुप्ता, अनिल सोबती मिड टाउन वाले, राधेश्याम गर्ग, राजीव गुप्ता, दीपक सिंघल, मनोज सेठी, राहुुल और वरिष्ठ चिकित्सक डा.एम.एल.गर्ग की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम मे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के अनेक क्लब शामिल हुए। जिनका सुनील अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।

श्रीराम कॉलेज में हुआ मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी क्रिकेट(पुरूष) टूर्नामेंट का आगाज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक

केंद्र सरकार को भारतीय कृषि उत्पादों के यूरोपीय देशों में निर्यात को बढ़ावा देने, के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान भारतीय कृषि निर्यात को वैश्विक स्तर पर, विशेषकर यूरोपीय संघ (European Union) के बाजारों में, एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए

डॉ संदीप शर्मा को उनके द्वारा किए गए सर्वाधिक रक्तदान के लिए प्रथम स्थान से किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार को जिला अस्पताल के ऑडिटोरियम में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सभी संस्थाएं जो रक्तदान करती हैं। सभी संस्थाएं विगत वर्षों से रक्तदान कर जनहित में कार्य कर रही हैं उनको सभी को स्मृति चिन्ह देकर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व

सनातन धर्म कॉलेज में “TechnoRang: Algorithms of Art” रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा *“TechnoRang: Algorithms of Art”* थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला और तकनीक के समन्वय के माध्यम से

1 नवंबर से दिल्ली में प्रतिबंधित श्रेणी के वाहनों के प्रवेश पर रोक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में वाहनों के प्रवेश को लेकर नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। एक नवंबर 2026 से निर्धारित उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करने वाले वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर प्रतिबंध लागू होगा। इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई