मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा *“TechnoRang: Algorithms of Art”* थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा नवाचार का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला और तकनीक के समन्वय के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित करना था। प्रतिभागियों ने रंगों और आकर्षक डिजाइनों के माध्यम से तकनीकी अवधारणाओं, एल्गोरिदम तथा विभिन्न पैटर्न को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, प्रो. शुचि अग्रवाल, सोनाक्षी धीमान, अंकुर तायल, कोमल रानी, श्रुति सिंघल, जिया दुआ, अनुपम जैन तथा अंजुल भूषण उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की और इस प्रकार की गतिविधियों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।
प्रतियोगिता में “Magic of Colours” टीम ने प्रथम स्थान, “Future.IT” टीम ने द्वितीय स्थान तथा “Team Atrang” ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम *Magic of Colours में अलीशबा, कर्णिका, गुड्डन, वंशिका एवं वंशिका कुमारी शामिल रहीं। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को पारंपरिक कला के साथ आधुनिक तकनीकी विचारों को जोड़ने का अवसर प्रदान किया। इस आयोजन के माध्यम से विभाग ने विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, टीमवर्क और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित किया।

1 नवंबर से दिल्ली में प्रतिबंधित श्रेणी के वाहनों के प्रवेश पर रोक
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में वाहनों के प्रवेश को लेकर नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। एक नवंबर 2026 से निर्धारित उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करने वाले वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर प्रतिबंध लागू होगा। इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी






