मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए दिल्ली में वाहनों के प्रवेश को लेकर नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। एक नवंबर 2026 से निर्धारित उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करने वाले वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर प्रतिबंध लागू होगा। इस संबंध में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर ने जनपद के समस्त वाहन स्वामियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए प्रतिबंधित श्रेणी के वाहनों को दिल्ली की ओर न ले जाने की अपील की है।
परिवहन विभाग के अनुसार, उप परिवहन आयुक्त, मेरठ परिक्षेत्र, मेरठ के पत्र संख्या 438/परिक्षेत्र/सीएक्यूएम/ 2026, दिनांक 17 अक्टूबर 2026 के क्रम में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण के उद्देश्य से दिल्ली में प्रवेश करने वाले व्यावसायिक मालवाहक वाहनों और बसों के लिए उत्सर्जन मानकों के अनुपालन के निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित अनुमन्य अवधि समाप्त होने के बाद एक नवंबर से नियमों के अनुरूप पात्र वाहनों को ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिलेगी।
निर्देशों के अनुसार, संबंधित प्रावधानों में निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले बीएस-VI डीजल, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को अनुमन्यता प्राप्त होगी। वहीं, दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग की 23 जून 2026 की अधिसूचना के अनुसार, एक नवंबर से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के बाहर पंजीकृत बीएस-VI उत्सर्जन मानकों से निम्न श्रेणी के मोटर वाहनों के दिल्ली में संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, अधिसूचना में निर्धारित अपवादों और छूट के प्रावधानों के अनुसार पात्र वाहनों को राहत मिल सकती है।

वाहन स्वामी नियमों की जानकारी लेकर ही दिल्ली जाएं
परिवहन विभाग ने मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे दिल्ली जाने से पहले अपने वाहन की श्रेणी और लागू उत्सर्जन मानकों की जानकारी अवश्य कर लें। प्रतिबंधित श्रेणी के वाहन लेकर दिल्ली की ओर रवाना होने से बचें, ताकि रास्ते में परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से जारी इन निर्देशों का पालन करना आवश्यक है।
— सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर

सनातन धर्म कॉलेज में “TechnoRang: Algorithms of Art” रंगोली प्रतियोगिता आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा *“TechnoRang: Algorithms of Art”* थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा तथा नवाचार का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को कला और तकनीक के समन्वय के माध्यम से






