मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध कराई गई चिकित्सीय सेवाओं, सफाई, दवा व स्टाफ की उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। इस बीच उन्होंने जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, आईपीडी वार्ड, लेबर रूम, इमरजेंसी व दवा वितरण कक्ष, लैब एवं अभिलेखों की जांच की। उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने जानसठ के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन सिंह को निर्देशित किया कि ड्यूटी पर सभी चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ समय से उपस्थित रहें तथा मरीजों के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार तय किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी तक पहुंचाया जाए। निरीक्षण के दौरान दवा की उपलब्धता, जांच की सुविधाओं, गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर उपचार देने व संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने टीकाकरण, परिवार नियोजन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी इस प्रकार औचक निरीक्षण जारी रहेंगे, ताकि आमजन को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, 75 लोगों को मिला उपचार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल परिसर में रविवार को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सतीश चंद गोयल द्वारा किया गया। इस अवसर पर एमजी चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रोहित सिंघल, वरदान सेवा संस्थान नेत्र चिकित्सालय प्रेमपुरी के अध्यक्ष शिवचरण दास गर्ग भी उपस्थित रहे। विद्यालय






