मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज, (स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का शुभारम्भ बडे हर्षोउल्लास से किया गया। इस अवसर पर मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की तरफ से प्रतियोगिता के प्रवेक्षक के रूप में डा0 शरद चौधरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक डा0 विनीत कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमोद कुमार तथा अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुये प्रमोद कुमार विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग, श्रीराम कॉलेज ने बताया कि श्रीराम कॉलेज के मैदान में अंतरमहाविद्यालय (पुरूष) क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 अक्तटूबर क किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध लगभग 10 महाविद्यालयों की क्रिकेट टीमें प्रतिभााग कर रही है। उन्होने बताया कि यह नॉक आउट टूर्नामेंट है जिसके अंतर्गत क्वाटर फाइनल, सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच खेले जायेगे। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन दो नॉक आउट मैच खेले गये है। प्रतियोगिता का पहला नॉक आउट मैच मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर (कैम्पस) तथा चौ0 छोटूराम डिग्री पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर (कैम्पस) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर (कैम्पस) की टीम ने 19 ऑवर्स में सभी विकेट खोकर 108 रन बनाये। इसके जवाब में चौ0 छोटूराम डिग्री पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर टीम ने रनो का पीछा करते हुये 11.1 ओवर में मात्र 69 रनों पर पूरी टीम ऑल आऊट हो गई। इस प्रकार टूर्नामेंट का पहला मैच मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर (कैम्पस) ने चौ0 छोटूराम डिग्री पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर को 39 रनों से हराकर जीत लिया।

प्रतियोगिता का दूसरा मैच आई.आई.एम.टी, सहारनपुर तथा एचआईटी, नकुड के बीच खेला गया। इस मैच में आई.आई.एम.टी, सहारनपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। आई.आई.एम.टी, सहारनपुर द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुये 11 ऑवर्स में 10 विकेट खोकर 53 रन बनाये। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी एचआईटी, नकुड ने 12.3 ऑवर्स में 05 विकेट खोकर लक्ष्य को बडी आसानी से प्राप्त कर मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता की शुरूआत में डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज ने सर्वप्रथम सभी खिलाडियों से हाथ मिलाकर अभिवादन किया तथा सभी को टूर्नामेंट मंें अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने कहा कि ये हमारे लिये गर्व की बात है कि इस वर्ष मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा श्रीराम कॉलेज को अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट(पुरूष) वर्ग की प्रतियोगिता की मेजबानी प्रदान की है। उन्होने कहा कि महाविद्यालय इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए अपना पूरा योगदान देगा। इस अवसर पर डा सौरभ मित्तल, उप-प्राचार्य, श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर ने प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की सभी खिलाडी प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने-अपने महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
प्रतियोगिता में पलक शर्मा और रवि कौशिक अम्पायर के रूप में मैदान मे उपस्थित रहे जबकि स्कोरर के रूप में सुहैल त्यागी रहे। इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के आईक्यूएसी समन्वयक डा0 विनीत कुमार शर्मा ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन की आशा व्यक्त की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, तरूण तथा प्रशांत आदि उपस्थित रहे।

केंद्र सरकार को भारतीय कृषि उत्पादों के यूरोपीय देशों में निर्यात को बढ़ावा देने, के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए-अशोक बालियान
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा है कि इस पत्र के माध्यम से मैं आपका ध्यान भारतीय कृषि निर्यात को वैश्विक स्तर पर, विशेषकर यूरोपीय संघ (European Union) के बाजारों में, एक नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए






