बन गई बात: 5वें दिन खत्म हुई आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक की भूख हड़ताल

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में सिंचाई विभाग की कथित भ्रष्टाचारपूर्ण कार्यशैली व घटिया निर्माण को लेकर उठे सवालों के बीच बीते 5 दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड में अनशन पर बैठे आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक को प्रशासनिक स्तर पर आश्वासन मिलने के बाद सोमवार को अपनी भूख हड़ताल समाप्त करनी पड़ी। उक्त मामला सिंचाई विभाग की हाल में निर्मित सड़कों की गुणवत्ता में अनियमितताओं से जुड़ा था, जिसकी जांच में गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं।
जनपद में सिंचाई विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान बनाई तीन नवनिर्मित सड़कों की खराब गुणवत्ता, भ्रष्टाचार और टेंडरों में धांधली के आरोपों ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए विवश कर दिया। उक्त मामले में आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक ने बीते 5 दिनों से अनियमितताओं के विरोध में डीएम कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल शुरू कर रखी थी, जिसे सोमवार को एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने नारियल पानी पिलाते हुए मिले आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया।
सुमित मलिक के अनुसार, बीते दिनों सिंचाई विभाग के खंड गंगा नहर द्वारा बनाई तीन सड़कों की हालत निर्माण के महज पांच दिनों बाद ही खराब होने लगी। इन तमाम सड़कों पर न मानक के अनुरूप तारकोल डाला गया और न गुणवत्ता का ध्यान रखा गया। उन्होंने बीते 13 दिसम्बर को जिले के प्रभारी मंत्री को इस मामले की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। शिकायत के बाद कराई गई प्रारंभिक जांच में अनियमितताएं पाई गईं, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्सईएन, एसडीओ और जेई की मिलीभगत से टेंडर प्रक्रिया में कमीशनखोरी हुई, जिसका सीधा असर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर पड़ा।
बीते 5 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सुमित मलिक की स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन सक्रिय हुआ। इसके चलते बीती रात्रि एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और फोन पर डीएम उमेश मिश्रा से उनकी बात कराई। सोमवार को एडीएम वित्त गजेन्द्र सिंह एक बार फिर धरने पर पहुंचे और बताया कि सीडीओ द्वारा की गई जांच रिपोर्ट को कार्रवाई की संस्तुति के साथ शासन को भेज दिया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शासन स्तर से मामले में जल्द गंभीर कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद एडीएम वित्त ने सुमित मलिक को नारियल पानी पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करा दी। हड़ताल समाप्त होने पर सुमित मलिक ने कहा कि जब तक दोषी अफसरों व ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, वह संघर्ष जारी रखेंगे।
इस दौरान धरने पर सोमवार को भूख हड़ताल के पांचवें दिन चिकित्सीय जांच रिपोर्ट में करीब 8 किग्रा वजन कम होने के साथ बीपी व शुगर में गिरावट का क्रम जारी था। इस दौरान धरने पर जितेंद्र सिंह कोच, विशु मलिक, हिमांशु, धर्मेन्द्र, मनोज, अमन, वेद, विकास, कैलाश चंद, मान सिंह, हिमांशु, गौरव, अंकित, विवेक, सुमित, वंशी, ओमपाल शर्मा, सुनीता मलिक, अलका शर्मा, नीलम शर्मा, गौरव पंवार, अंकित, अनुज सागर, हरेंद्र मलिक, बिट्टू पीनना, सुबोध पंवार एवं पुष्पेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal