देश को औरंगजेब की नहीं, श्रीराम की विचारधारा की जरूरत: अचल कृष्ण शास्त्री

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भागवत पीठ शुकतीर्थ के राष्ट्रीय कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत में हिंदू के रूप में जन्म लेना परम सौभाग्य की बात होती है। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें औरंगजेब की नहीं बल्कि श्रीराम की विचारधारा की जरूरत है।

नई मंडी पटेल बस्ती द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में माड़ी की धर्मशाला में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता आचार्य अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा देश में इस समय दो विचारधाराएँ हैं। एक श्रीराम की विचारधारा है जिसमें प्रभु श्रीराम सहर्ष अपने भाइयों के लिए राजसिंहासन छोड़कर वन में चले जाते हैं और उनका भाई भरत अपने बड़े भाई का अनुरोध स्वीकार नहीं करता। वहीं दूसरी ओर औरंगजेब की विचारधारा है जहाँ अपने पिता को जेल में डालकर और भाइयों की हत्या कर सिंहासन पर कब्जा किया जाता है। हिन्दू समाज सदैव से ही श्रीराम की विचारधारा को अपनाता रहा है।
मेरठ प्रान्त के प्रान्त सह व्यवस्था प्रमुख विनय कुमार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष के सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने डॉ॰ हेगड़ेवार द्वारा संघ की स्थापना किए जाने से लेकर अब तक संघ के समक्ष आई चुनौतियों एवं लक्ष्य प्राप्त किए जाने पर विस्तार से विचार रखे। दून वैली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनुराग सिंघल ने प्रेरणादायक वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी रमेशचंद्र जैन ने की जबकि संचालन आयोजन समिति के सचिव विपुल भटनागर ने किया।
हिंदू सम्मेलन में राधा माधव संगीत केन्द्र, किडजी स्कूल, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, नचिकेता स्कूल, दून वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिनकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता, महेंद्र आचार्य, राजीव गर्ग, ललित महेश्वरी, नईमंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीन खेड़ा के साथ ही आयोजन समिति के संरक्षक अरविंद मित्तल, सुनील गोयल, अनिल गोयल, अजय कपूर, आयोजन समिति के पदाधिकारी मुकेश गोयल, हरिमोहन शर्मा, अमरकान्त गुप्ता, अरविंद भारद्वाज, मनोज अग्रवाल, मनीष भाटिया, राकेश मित्तल, सुरेंद्र बंसल, हरीश भाटिया, राजेंद्र गर्ग, संजय गर्ग, अवधराज, अरविंद जैन, ब्रजमोहन शर्मा, डॉ. रजत जिंदल, लक्ष्य भाटिया, पूर्व सभासद प्रियांशु जैन, श्याम सुंदर श्यामु दादा, जगबीर पाल, रोहित सिंघल, पूनम गर्ग, सुनीता गुप्ता, संतोष देवी, अनिका अग्रवाल समेत पटेल शाखा के सभी कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

पुण्य तिथि पर प्रेस क्लब ने किया आचार्य किशोरीदास वाजपेयी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। साहित्यकार आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनखल चौक और प्रेस क्लब परिसर स्थापित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद प्रेस क्लब सभागार में एक साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पत्रकारों ने

भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ सेवा शिविरों का समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं उपाध्यक्ष हरिकेश यादव के मार्गदर्शन तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कांवड़ सेवा शिविरों का आज विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal