मीनाक्षी स्वरुप ने किया बुजुर्ग महिलाओं के लिए स्थापित अपना घर वृद्धाश्रम का उद्घाटन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी ने समाज के सबसे उपेक्षित वर्ग बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं के लिए दक्षिणी कृष्णापुरी में गोगा की म्हाड़ी के सामने अपना घर वृद्धाश्रम की शुरूआत करते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। यह आश्रम ऐसी महिलाओं के लिए समर्पित है, जिन्हें जीवन की संध्या में अपनों का साथ नहीं मिल सका और जो सामाजिक तिरस्कार का सामना करने को विवश रहीं।
रविवार को समारोह में पहुंची नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर वृद्धाश्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने शालू सैनी और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जब रिश्ते कमजोर हो रहे हैं, ऐसे में यह आश्रम मात्र एक भवन नहीं बल्कि संवेदनाओं का केंद्र बनेगा। शालू सैनी जैसी समाज सेविकाएं हमारे समाज की असली धरोहर हैं, जो बेसहारा माताओं को सम्मान व अपनापन देने का कार्य कर रही हैं। आश्रम बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं के संरक्षण के लिए समाज को संवेदनशीलता, करुणा और जिम्मेदारी का संदेश देगा। पालिका स्तर पर ऐसे सेवा कार्यों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सहायता पहुंच सके।
शालू सैनी ने भावुक शब्दों में कहा कि समाज सेवा के दौरान उन्हें कई ऐसी माताओं से मिलने का अवसर मिला, जिनकी आंखों में अपनों के बिछड़ने का दर्द और भविष्य की अनिश्चितता साफ रूप से झलकती थी। इन भीगी पलकों ने उन्हें प्रेरित किया कि नगर में एक ऐसी चौखट बनाई जाए, जहां कोई मां खुद को बेसहारा न समझे। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से शुरू किया यह आश्रम मात्र ईंट-पत्थरों की इमारत नहीं है, बल्कि उन बुजुर्ग महिलाओं का घर है, जिन्होंने अपनों की बेरुखी झेली है। इस दौरान मुख्य रूप से मास्टर विजय सिंह, मंगलेश प्रजापति, राजू सैनी, साक्षी सैनी, सुमित सैनी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य उपस्थित रहे।
बता दें, क्रांतिकारी शालू सैनी पहले से ही लावारिसों की वारिस के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। अब तक वह अपनी टीम के साथ सामाजिक सहयोग से एक हजार से अधिक लावारिस शवों का धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से

ज़िला टॉपर वंश सैनी को यशिका चौहान और समर्थ प्रकाश ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म सभा द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज में मंगलवार को पुरस्कार वितरण आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक उपलब्धियाँ के साथ-साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं जिनका आयोजन विद्यालय एवं जनपद स्तर पर प्रदर्शन करने वाले छात्र -छात्राओं को सम्मानित

जनपद में कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण में अधिकारी गंभीरता से कार्य करें: डीएम

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक कचरा एवं ठोस अपशिष्ट के उचित निस्तारण हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिसमें नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत,पंचायतीराज एवं खंड विकास अधिकारियों मौजूद रहें। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को

एसएसपी हरिद्वार ने दिए नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नशे के कारोबार पर कड़ा रूख अपनाते हुए एसएसपी नवनीत सिंह नशा तस्करी चेन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय में आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि कोई भी नशा तस्कर और पैडलर गिरफ्तारी से बचने ना पाए। नशा तस्करी

हरिद्वार जिले में 26 पुलिसकर्मी चुने गए मैन ऑफ द मंथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद के विभिन्न थानों, कोतवाली व यूनिटों में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए मैन ऑफ द मंच चुना गया है। एसएसपी नवनीत सिंह ने चयनिय पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि बेहतर कार्य करने वालों के सम्मान से पूरी

एसएमजेएन कालेज के छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसएमजेएन कालेज के बीएससी के छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा एवं छात्र कल्याण डीन डा.एसके माहेश्वरी ने किया। अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने गमलों में जिनिया, मैडागास्कर, पेरिविंकल, सूरजमुखी, स्नेक प्लांट, एलोवेरा, गुलाब आदि के पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण के छात्र-छात्राओं

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal