नौकरी के बजाय रोजगार करने पर ध्यान दें युवा, मालिक बनें नौकर नहीं: स्वामी यतीन्द्रानंद

Share :

मुजफ्फरनगर। वर्तमान परिवेश में जब हर कोई आगे निकलने और धन कमाने की दौड़ पर भागम-भाग कर रहा है, ऐसे में सभी माता-पिता से आह्वान है कि वें अपने बच्चों को जबरदस्ती डिग्री दिलाकर 10-15 हजार की नौकरी कराने के बजाए उन्हें अपना कारोबार कराके, मालिक बनाने का प्रयास करें। इससे बेरोजगारी की समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही दूसरों को भी रोजगार दिया जा सकेगा।

उक्त विचार जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद महाराज ने व्यक्त किए। महाराज श्री गुरूवार को ऋषभ देव शर्मा व रजत तायल के नए प्रतिष्ठान सुदर्शन इंडस्ट्रीज का फीता काट कर शुभारम्भ करने के बाद स्वामी यतीन्द्रानंद महाराज ने कार्यक्रम में अपने आर्शीवचन में कहा कि आजकल एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें किसी का बच्चा चाहें पढ़ने में होशियार हो या न हो, लेकिन उसे जबरदस्ती मोटा पैसा लगाकर डिग्री दिलवाने के साथ बाद में सिर्फ 10-15 हजार रुपए की नौकरी करने को मजबूर किया जा रहा है। लोगों को इस बढ़ती भेड़चाल से बचना चाहिए, क्योंकि जो बच्चा पढ़ने में होशियार होगा, वह अपनी प्रतिभा के बल पर बड़ा अफसर बनेगा और यदि बच्चे का मन पढाई में नहीं है, तो उसे अपना कोई भी रोजगार कराना चाहिए, ताकि वह पूरे जीवन नौकर न बनकर एक मालिक के रूप में अपनी जिंदगी गुजारे। इससे बेरोजगारी की बड़ी समस्या समाप्त होगी, वहीं दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम में श्री 108 स्वामी महादेवाश्रम जी महाराज ने कहा कि बच्चों को संस्कारी बनाना बेहद जरूरी है और यह संस्कार बचपन से माता-पिता को बच्चे में डालने चाहिए, ताकि आगे चलकर वें अच्छे नागरिक बन सकें। उन्होंने ऋषभ देव शर्मा व रजत तायल को उनके उज्जवल भविष्य के लिये अपना आशीर्वाद दिया। दोनों महान संतों ने फीता काटकर नये प्रतिष्ठान का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व पं. रामचन्द्र मिश्र ने हवन पूजन संपन्न कराया। इस दौरान स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज एवं राजकुमार तायल ने दोनों संतों का माला पहनाकर स्वागत किया। शुभारंभ अवसर पर भारतीय प्रेस परिषद सदस्य एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन के सम्पादक अंकुर दुआ, वरिष्ठ पत्रकार ऋषिराज राही, विनोद पाराशर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने भी युवा टीम को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्य रूप से जयभगवान शर्मा, अनिल ऐरटी, बालेन्द्र वर्मा, उमादत्त शर्मा, मा. सोहनवीर सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, दिनेश गिरी, उमेश कौशिक, सुभाष शर्मा, राजेन्द्र कौशिक, सेठपाल सेठी उपाध्याय, संजय मिश्रा, कुलदीप गोयल, यशवीर सिंह, रमेश ठाकुर, पूर्व प्रधान उषा शर्मा समेत हजारों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल

डीएम उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर किया राष्ट्र गायन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में वंदे मातरम एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया, जिसको उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दोहराया। उन्होंने कहा कि उन महान वीर सपूतों का बलिदान त्याग और समर्पण सेवा के कारण आज हम सब लोग इस स्वतंत्र भारत में बड़े गौरव

80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल पर किया ध्वजारोह

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आज 80वे स्वतंत्रता दिवस पर किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल ने सेवा समिति पब्लिक स्कूल सर्कुलर रोड पर ध्वजारोहण कर अपने सम्बोधन में कहा कि अब हमें श्वास लेने के लिए शुद्ध वायु की आवश्यकता है और यह तभी सम्भव है जब देश में चारों और हरियाली छाई हो। पिछले कई

80वे स्वतंत्रता दिवस पर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में किया ध्वजारोहण

शमुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दूधली के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चौहान ने महऋषि दयानंद इंटर कॉलेज में पहुंच कर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता सहित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज प्रबंधन कमेटी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता

सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 08 बजे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् कार्यक्रम को माँ सरस्वती सभागार में आगे बढ़ाया

जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आजादी की 80वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया। हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई