चेयरपर्सन ने जाना दिव्यांगों का हाल, बांटे कृत्रिम अंग

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज की ओर से जनपद में मानवता के साथ सेवा भावना को जीवंत करते हुए मंगलवार को मौ. सिद्धार्थ कॉलोनी में एक दिवसीय कृत्रिम अंग वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होते हुए शिविर में आये दिव्यांगों से उनका हाल जानने के साथ ही उन्होंने उनको जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग वितरित करते हुए संस्था के इस सेवा भाव की सराहना की।
आर्य समाज रोड स्थित मौ. सिद्धार्थ कॉलोनी में मंगलवार को सर्वशक्ति धर्मार्थ सेवा संस्था एवं श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन समाज नई दिल्ली शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य शारीरिक रूप से असहाय दिव्यांगजनों को जापानी तकनीक से निर्मित उन्नत कृत्रिम अंग प्रदान करना था, ताकि वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर अग्रसर हो सकें। शिविर का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं। यह आयोजन निश्चित ही मानवीय संवेदनाओं की मिसाल है। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन लाभान्वित हुए और आयोजकों की ओर से उन्हें नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रदान किए गए। कार्यक्रम संयोजकों में कीमती लाल जैन, अनुराग जैन, नीरू जीवन जैन, रूबी सुनील जैन, सौम्या जैन, रामकिशन वर्मा, चौधरी फेरू सिंह, प्रमोद वर्मा, राधेश्याम, अमित कुमार, योगेश कुमार आदि शामिल रहे, जिन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं को संचालित किया। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के वंचित वर्ग को नई उम्मीद और जीवन में आत्मनिर्भरता का अवसर मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई