श्री कदीम अग्रवाल सभा ने लगाया नि:शुल्क मैडिकल कैंप

Share :

मुजफ्फरनगर। समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी संस्था श्री कदीम अग्रवाल सभा की ओर से मंगलवार को मौहल्ला अबूपुरा स्थित धर्मशाला में नि:शुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, उद्यमी एवं सभा के अध्यक्ष सौरभ स्वरूप बंसल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमोहन तायल समेत संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।


श्री कदीम अग्रवाल सभा की ओर से आयोजित चिकित्सीय कैंप में आयोजकों की पवित्र मंशा के बीच नामुमकिन है उस बीमार का इलाज जिसका हृदय नम नहीं होता। आज के बदलते परिवेश में यदि कहा जाए कि चिकित्सक ईश्वर से कम नहीं होता तो अतिश्योक्ति नहीं। इन्हीं पवित्र भावनाओं के बीच मौ. अबूपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से डॉ. इमाज असलम, डॉ. वृंदा मित्तल, डॉ. संजाल, रौनक अली खां, संगीता, मोदी सैनी, कार्तिक आदि की टीम ने 150 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान शिविर में ब्लड शुगर से लेकर फेफड़े, नाक, कान, गला और नेत्र जांच भी कराई गई। शिविर के दौरान संस्था के अध्यक्ष सौरभ स्वरूप बंसल बंटी, मंत्री अनिल तायल, उपाध्यक्ष मयंक बंसल, उप मंत्री सुखदेव मित्तल एड., प्रचार मंत्री परीक्षित मित्तल, भवन मंत्री पवन बंसल, वीरेंद्र मित्तल, अमित गोयल, शरद गुप्ता, दीपक बंसल, अनिल बंसल, विरेंद्र मित्तल, हरिश्चन्द मित्तल, ऋत्विक तायल, सुनील तायल, तरुण मित्तल, अभिलक्ष, विभोर, नरेश, अमित, बॉबी, मयंक बंसल, शरद गुप्ता, त्रिलोक चंद गुप्ता, हिमांशु गोयल, शलभ गुप्ता, जनार्दन स्वरूप, प्रदीप बंसल, आस्था बंसल, शंकर स्वरूप बंसल, अमित मित्तल एड, माधव बंसल, सुनील गोयल, आयुष तायल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर 21 मई को

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इएमए के सौजन्य से बालाजी इंस्टीट्यूट एंड इ.एच. रिसर्च सेंटर अलीपुर बहादराबाद में 21 मई गुरुवार को एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगां शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञो द्वारा सभी प्रकार के रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर मेडिसिन

मेयर किरण जैसल ने किया वार्ड 40 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने वार्ड 40 कस्साबान में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के सभी वार्डो का समान रूप से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों द्वारा लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। सड़क

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया सीवर लाईन निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल ने वार्ड 30 बैरागी कैम्प में सीवर लाईन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल, वार्ड पार्षद सचिन अग्रवाल, धीरेंद्र पुरी, भाजपा कनखल मंडल अध्यक्ष प्रशांत शर्मा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को दी विधिक जानकारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रावली महदूद में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों, कानूनों एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का

अजरानंद अंध विद्यालय के 2 बच्चों को मिली नई रोशनी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वसुधैव कुटुम्बकम् फाउंडेशन के प्रयासों से अजरानंद अंध विद्यालय के दो दृष्टिबाधित बच्चों की जिंदगी में रोशनी की नई किरण जगी है। विशेष चश्मे लगने के बाद 13 वर्षीय राजकुमार और 11 वर्षीय कृष्णा की दृष्टि में काफी सुधार हुआ है, और अब उन्हें देखने में आ रही समस्या से राहत मिली है।

ऑपरेशन प्रहर के तहत सिडकुल पुलिस ने पांच सटोरिए दबोचे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिडकुल पुलिस ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार कर सट्टा बुक, पैन व 5,240 रूपए बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। गुरुवार को सिडकुल पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई बाडी कर रहे जगमोहन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal