मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के संचालन की सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। इसके चलते जनपद मुख्यालय से हरिद्वार धाम के लिए मुजफ्फरनगर रोडवेज डिपो की ओर से वर्तमान में संचालित 57 बसों के बेड़े में बढ़ोतरी करते हुए इसमें 20 अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किए जाने की तैयारी की है। इस दौरान रोडवेज डिपों में कार्यरत सभी चालकों व परिचालकों की छुट्टी पर रोक लगाने के साथ हरिद्वार जाने के लिए अब 20 रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
आगामी 11 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने के चलते परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है। इस संबंध में मुजफ्फरनगर परिवहन निगम के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुजफ्फरनगर परिवहन विभाग द्वारा कांवड़ यात्रा मेले के दौरान शिवभक्तों की सुविधा को देखते हुए हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसों के बेड़े में अब 20 अतिरिक्त बसों के संचालन किए जाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हरिद्वार के लिए 54 निगम और 7 अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है। इन सभी बसों की नियमित रूप से तकनीकी जांच की जा रही है। साथ ही सफाई व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा के बीच हर स्तर पर निगरानी रखी जाएगी। किसी को कोई भी असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान परिवहन विभाग द्वारा रखा जाएगा।

चरथावल से सपा ने भरी 2027 चुनाव की हुंकार, किसानों-बेरोजगारों के मुद्दों पर भाजपा को घेरा
चरथावल/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान के तहत मुजफ्फरनगर जनपद की चरथावल विधानसभा के कस्बा चरथावल स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक के समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम






