मां के नाम पेड़ हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी: मीनाक्षी

Share :

मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए न्यू मंडी स्थित रेलवे स्टेशन रोड पर नाला पटरी पर बने नगर पार्क में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्ष्ी स्वरूप ने यहां पर सभासदों, भाजपा नेताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ पौधा रोपण करते हुए पालिका के हरित शहर अभियान में सहयोग की अपील की।
यूपी सरकार द्वारा एक जुलाई से प्रारम्भ किये गये वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नई मंडी में रेलवे स्टेशन नाला पटरी पार्क में स्वयं पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष प्रकृति का आशीर्वाद हैं और माँ के नाम पेड़ अभियान एक भावनात्मक पहल है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करता है, बल्कि हमें अपने मूल्यों और रिश्तों की अहमियत भी याद दिलाता है। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह अभियान ना केवल वृक्षारोपण तक सीमित रहेगा, बल्कि पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी स्थानीय नागरिकों और कार्यकतार्ओं द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जनता से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने नई मंडी मंडल उपाध्यक्ष विपुल भटनागर के द्वारा पालिका और जिले के अन्य प्रमुख समाजसेवियों के सहयोग से बनवाये गये पार्क की सराहना भी की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन सामाजिक जागरूकता और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम में सभासद प्रशांत गौतम, सतीश कुकरेजा, अमित पटपटिया, पूर्व सभासद विपुल भटनागर, आशुतोष गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी की न्यू मंडी इकाई के मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पार्क में विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार वृक्षों का रोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों और स्थानीय नागरिकों ने यह संकल्प लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए नियमित रूप से प्रयासरत रहेंगे और कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई