तीन जुलाई को भक्तों के बीच आ रहे रथ पर भगवान जगन्नाथ

Share :

मुजफ्फरनगर। इस्कॉन प्रचार समिति दो जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा रजत जयंती महोत्सव मनाने जा रही है। कार्यक्रम की इस कड़ी में तीन जुलाई को शाम नई मंडी से गांधी कॉलोनी के लिए रथयात्रा प्रारंभ होगी। इसके लिए इस्कॉन के भक्तों की विशेष टोलियां सक्रिय हो गई हैं। भक्त अपने हाथों से भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए उत्साहित हैं। समिति पदाधिकारियों ने जिला पुलिस प्रशासन से रथयात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने की अपील की है साथ ही लोगों से रथयात्रा मार्ग पर अपने वाहनों की पार्किंग न करने का अपील की है।
इस्कॉन प्रचार समिति के प्रधान मनीष कपूर ने मंगलवार को नई मंडी स्थित स्थित एक रेस्टोरेंट में मीडिया से वार्ता के दौरान बताया कि दो जुलाई को भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ मौ. लक्ष्मण विहार स्थित बैंकट हॉल में भक्तों को दर्शन देने के लिए पधारेंगे। उनहोंने बताया कि भगवान के आगमन के उपलक्ष्य में साक्षी गोपालदास महाराज अपने भक्तों के साथ भव्य संकीर्तन करेंगे, जिसके बाद भगवान श्री को 56 भोग अर्पित करने के साथ दिव्य महाप्रसाद का वितरण होगा।
समिति के वाईस चेयरमैन कुलवंत सिंघल व उपाध्यक्ष मनोज खण्डेलवाल ने बताया कि बुधवार 3 जौलाई को भगवान जगन्नाथ जी कि दिव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नई मंडी स्थित बिंदल बाजार से शुरू होकर भोपा पुल, सदर बाजार, शिव चौक होते हुए वहां से झांसी रानी, टाउनहाल रोड व मालवीय चौक के साथ विभिन्न मार्गों में परिक्रमा करते हुए गांधी कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर पर पहुंच कर संपन्न होगी, उसके बाद में भण्डारा ोगा। उन्होंने बताया कि भगवान जगन्नाथ जी के विशाल रथ को भक्त अपने हाथों से रस्सी के सहारे खींचकर लेकर चलेंगे। रथयात्रा में बैण्ड-बाजे व नासिक का ढोल आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। उन्होने बताया कि इस वर्ष भगवान जगन्नाथ जी 25वीं बार अपने नगर आगमन पर भक्तों को दर्शन देंगे। इस दौरान राकेश जैन, अंशुल गर्ग, सौम्य कुच्छल, सचिन अग्रवाल, सचिन मित्तल, संदीप मित्तल, सतीश अरोरा, अम्बरीश कुमार, अमित, मयंक अग्रवाल, रोशन वर्मा, विकास गोयल, और विकास गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई