डीएस पब्लिक ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का अभिनंदन

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल ने डॉक्टर्स डे पर नगर के चिकित्सकों का अभिनंदन करते हुए उनके द्वारा की गई उत्तम स्वास्थ्य हेतु आत्मीयता के साथ चिकित्सीय सेवाएं प्रदान करने के लिए आभार प्रकट करते हुए चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। स्कूल कोआर्डिनेटर संदीप दीक्षित एवं शिक्षक रजनीश शर्मा के साथ स्कूल के विद्यार्थियों ने नगर के चिकित्सकों के प्रति सम्मान एवं श्रद्धा प्रकट करते हुए प्रतिष्ठित चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह देते हुए सम्मानित किया।


कोआर्डिनेटर संदीप दीक्षित, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने जनपद के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ईश्वर चंद्रा, डॉ. समर्थ, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव जैन, सोमेश गुप्ता, डॉ. राजेश्वर सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रेखा सिंह, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गर्ग, गला एवं नाक कान रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक गोयल, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. पंकज जैन, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभव सिंघल आदि का उनके हॉस्पिटल पर पहुंचकर अभिनंदन करते हुए, उन्हें पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान करके उन्हें डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दी। शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों का अभिनंदन करते हुए संदीप दीक्षित ने कहा कि चिकित्सक ईश्वर का दूसरा रूप होते हैं। चिकित्सीय सेवाओं के लिए विशेषकर आपदा काल में जिस प्रकार उन्होंने जनपद में अपनी चिकित्सीय सेवाएं दी हैं उसके लिए आभार प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया। विद्यार्थियों द्वारा दिए प्यार एवं सम्मान से अभिभूत हुए सभी चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभ कामनाएं देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। सभी ने इस प्यार एवं सम्मान के लिए विद्यालय परिवार का भी आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई