चेयरपर्सन ने देखी बारिश की भयावयता, किया स्थलीय निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। रविवार रात्रि शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बीच में शहरी क्षेत्र में हाल बेहाल हो गया। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं था, जो बारिश के पानी से जलमग्न न हो गया हो। ऐसे में पालिका चेयरपर्सन ने सभासदों के साथ लोगों की समस्याओं को जानने के लिए औचक निरीक्षण पर निकली और पालिका के दो विभागों के अफसरों के साथ पूरी टीम को फील्ड में सक्रिय करते हुए समस्याओं का समाधान कराने की व्यवस्था कराई।


पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को बारिश के बाद हालातों का सच जानने को क्षेत्र में भ्रमण किया। सवेरे 10 बजे शुरू निरीक्षण के बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक वो जनता के बीच रही और लोगों से संवाद स्थापित करते हुए जल निकासी के लिए समस्याओं को समझने का प्रयास किया। पचेंडा रोड पर चेयरपर्सन ने कई गलियों व मुख्य मार्ग जलभराव के बीच पैदल भ्रमण करते हुए वहां की निकासी के लिए बनी समस्याओं को देखा और लोगों से बातचीत की। उन्होंने रुड़की रोड, कच्ची सड़क पर भी जलभराव और जल निकासी को लेकर मंथन किया। इसके बाद वार्ड 23 व वार्ड15 के तहत रुड़की रोड पर रामपुरी, एकता विहार आदि कॉलोनियों में लोगों की परेशानियों को देखा। यहां पर आरएसडी पब्लिक स्कूल वाली गली में हुए जलभराव के बीच वो लोगों के घरों तक पहुंची और बारिश से हुई बदहाली तथा जल निकासी में अवरोधक की पहचान की। यहां पालिका की खाली भूमि पर भारी जलभराव को लेकर लोगों की शिकायत के बाद उन्होंने तत्काल वहां पम्प लगाकर पानी निकलवाने और रोड पर बने नाले में निकासी में अवरोध बने स्लैब को जेसीबी से तुड़वाया। इसके साथ जेसीबी व रोबोट लगवाकर जल निकासी की व्यवस्था कराई। बाद में वो बझेड़ी अंडरपास पहुंची और वहां पर हुए भारी जलभराव को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए जलकल विभाग के अफसरों को फटकार लगाई। यहां दो पम्पिंग सेट लगाए गए हैं, जो नियमित काम कर रहे हैं, लेकिन पानी ज्यादा आ जाने के कारण पम्प डूब जाने से बंद हो गये। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता विकल्प जैन, वार्ड सभासद मनोज वर्मा, नवनीत गुप्ता, प्रशांत गौतम, अमित पटपटिया, रजत धीमान, प्रमोद कुमार, एनएसए डॉ. अजय प्रताप शाही, एई जलकल सुनील कुमार, जेई धर्मवीर सिंह, जेई जितेन्द्र सैनी, एसएफआई प्लाक्षा मैनवाल, वैशाली सोती, लिपिक मनोज पाल आदि मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर भारी जलभराव हो रहा है। इसमें समस्याओं को समझने के लिए दौरा किया गया। हमने एनएसए व जेई जलकल को तत्काल समस्या समाधान के लिए टीमों को उतारने के निर्देश दिये हैं। साथ ही शहर में जल निकासी में अवरोध व समस्याओं की पहचान करते हुए प्वाइंट चिन्हित करते हुए दोनों विभागों से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है, ताकि समाधान के लिए एक विस्तृत और विभागीय समन्वय के साथ कार्ययोजना बनाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई