मुजफ्फरनगर। समूचे उत्तर भारत की सबसे लंबी धार्मिक यात्राओं की तैयारी में जुटी मुजफ्फरनगर नगर पालिका सुरक्षा कारणों से अपने ड्रोन कैमरे से कांवड़ यात्रा मार्ग की निगरानी करेंगी। शहरी क्षेत्र में इसके लिए पालिका प्रशासन द्वारा करीब 21 किमी केसेके नजर रखी जाएगी। इसके लिए पालिका ने पूर्व में नगर क्षेत्र में कार्यरत कैमरों के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग पर 40 सीसीटीवी कैमरे और लगाने जा रही है, ताकि निर्विघ्न एवं सुरक्षा के साथ कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न हो सके।
नगरपालिका परिषद की ओर से इस बार शहरी क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर सक्रियता बढ़ने लगी है। नगर के हृदयस्थल शिव चौक के प्रति शिवभक्तों की बनी आस्था के चलते देवभूमि हरिद्वार से बोल-बम के जयघोष के बीच गंतव्य पर चलकर शिवभक्तों का रेला जनपद की सीमा में पुरकाजी, छपार से होते हुए बझेड़ी अंडर पास से मदीना चौक, कच्ची सड़क व अहिल्याबाई चौक होते हुए शिवचौक पर पहुंचता है। यहां पर भगवान शिव की परिक्रमा करने की जारी परम्पराओं के बीच शहरी क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ के कारण अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में इस बार पालिका प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में 21 किमी कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति व पथ प्रकाश आदि की व्यवस्थाएं की है। नगर पालिका प्रशासन ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा के लिए पहले से संचालित 37 सीसीटीवी कैमरों को व्यवस्थित कराने के साथ कांवड़ मार्ग पर इस बार 40 सीसीटीवी कैमरे और लगाने जा रहा है। इन सभी सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल शिवचौक पर बनने वाले कंट्रोल रूम में रहेगा। यहां एलईडी के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका डोन कैमरे से कांवड़ मार्ग की निगरानी करेगी।

10वीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गाजियाबाद में 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित 10वीं सुकाई कप ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन गाजियाबाद के सेक्टर-15 स्थित वीआर ऑडिटोरियम में शोतोरियू यूनिक कराटे एसोसिएशन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में देशभर






