रविवार सुबह हुई 66 एमएम झमाझम बारिश से टापू में तब्दील हुआ पूरा शहर

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते एक सप्ताह से मौसम में जारी बदलावों से गर्मी परेशान कर रही थी। वहीं इस बीच समूचे उत्तर भारत के साथ दिल्ली-एनसीआर समेत जनपद में बीते दो दिनों से गर्मी और उमस से हाल बेहाल हो रहा था। रविवार सुबह मौसम के बदले मिजाज के बीच हर ओर आसमान में काले बादलों के साथ झमाझम बारिश से शहर कुछ ही देर में टापू में बदलता दिखाई दिया, ऐसे में तमाम मुख्य बाजारों के साथ ही शिवचौक पर सड़कें जलमग्न होने के साथ दुकानों और घरों में पानी भर जाने से बुरा हाल हो गया। हालांकि, बारिश हल्की होने के कुछ देर बाद पानी कम होने लगा, लेकिन इस बीच घरों व दुकानों में भारी नुकसान होने की आशंका बनी रही।
समूचे उत्तर भारत में समय से पूर्व मानसून की दस्तक के बीच मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली-एनसीआर समेत जनपद में इस बीच कई दौर की बारिश से कहीं अधिक बारिश रविवार को होने से पुराने रिकार्ड ध्वस्त हो गए। मौसम विभाग के जारी किए आंकड़ों में रविवार को नगर में 66 एमएम बारिश होने के साथ अधिकतम तापमान करीब 12 डिग्री की गिरावट के साथ जहां 28.4 डिग्री रह गया, वहीं न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट के साथ 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के बारे में भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम का कहना है कि मौसम में बदलाव के साथ बारिश शुरू हो गई है। आगामी 2 दिन तक मानसून की अच्छी बारिश होने के आसार हैं। मानसून वैसे तो पूरे देश में दस्तक दे चुका है। मानसून की पूरी बारिश जनपद के साथ आसपास के जिलों में होगी। रविवार सुबह से ही बदले मौसम के बीच रिमझिम बारिश ने दिन के तापमान व उमस को भी कम कर दिया है, वहीं बारिश के होने से जहां क्वालिटी इंडेक्स 100 से नीचे आ जाएगा, वहीं शहरवासियों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। यह बारिश फसलों के लिए भी काफी लाभकारी होगी। उधर, मानसून की वजह से देशभर में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के चलते जहां एक ओर उत्तराखंड-हिमाचल समेत उत्तरी राज्यों में बादल फटने की घटनाओं से जन जीवन अस्त व्यस्त है, वहीं मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद कहीं जल जमाव और कहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उत्तर प्रदेश में मानसून ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में कई जिलों में तेज बारिश होने के साथ इन जिलों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार देश में अगले 48 घंटों के भीतर अब मानसून की चपेट में आ जाएगा, जिससे भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बढ़ गई है।
रविवार को जनपद में हुई उक्त झमाझम बारिश की बात की जाए तो नगरीय क्षेत्र में जहां इस बीच उमड़-घुमड़ कर बरसे बदराओं ने जहां 66 एमएम बारिश ने पूरे शहर को टापू में तब्दील कर दिया, वहीं शिवचौक समेत इसके आस्पास के मुख्य बाजारों व सड़कों पर वाहनों की गति को ब्रेक लगा दिए। इस बीच जरुरी काम को निकले वाहन चालकों को पानी के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ रोजमर्रा घूमने जाने वाले लोगों को जलभराव के कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, जलभराव के कारण दुकानों व घरों में पानी भर जाने से बारिश बंद होने के बाद घंटों की मशक्कत करके निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई