जिले की चरथावल, जानसठ व खतौली निकाय को विकास को मिले 13.50 करोड़ रुपए

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी सरकार ने नगरीय विकास योजनाओं को पंख लगाने के लिए जिले की तीन निकायों में विभिन्न विकास योजनाओं के अन्तर्गत नगर विकास विभाग द्वारा 13.50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इसमें सबसे अधिक नगर पंचायत चरथावल को दो योजनाओं में 7 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। नगर पंचायत जानसठ को 5.30 करोड़ और नगरपालिका परिषद् खतौली को एक करोड़ रुपये मिले हंै। इस धनराशि से इन निकायों में जल निकासी, पथ प्रकाश, मलिन बस्तियों के विकास आदि के लिए कार्य कराए जायेंगे।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नगरीय विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत जिले की नगर पंचायत जानसठ और चरथावल के साथ नगरपालिका परिषद् खतौली को नगर विकास विभाग की संस्तुति पर विकास कार्यों के लिए 13.50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने इस संबंध में धनराशि अवमुक्त करने की जानकारी दी है। इसमें बताया गया कि नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देशों के क्रम में नगरीय निकायों में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृत परियोजनाओं को पूर्ण कराने और अन्य मूलभूत सुविधा विकसित करने के लिए द्वितीय तथा तृतीय किश्त के रूप में धनराशि अवमुक्त कर दी है।
नगर पंचायत चरथावल को मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के तहत विभिन्न कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है, वहीं पं. दीन दयाल आदर्श नगर पंचायत योजना में चल रहे कार्यों में अगली किश्त के रूप में चरथावल को दो करोड़ रुपये दिए हैं। नगर पंचायत जानसठ को नगरीय क्षेत्र में पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अन्तर्गत 2 करोड़ रुपए व नगरीय सीवरेज एवं जल निकासी योजना में 3.50 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। नगरपालिका परिषद् खतौली में नगरीय अन्त्येष्टि स्थल विकास योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की राशि अवमुक्त की जा चुकी है।

इन्होंने कहा-
निकाय प्रभारी एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि जिले में नगरीय निकायों को विभिन्न योजनाओं में कराये जा रहे कार्यों में अगली किश्त के रूप में नगर विकास विभाग द्वारा धनराशि स्वीकृत कर दी गई। इसके साथ ही अन्य योजनाओं में भी निकायों को पैसा मिला है। किश्त जारी करने के लिए निकायों में शासन से लगातार मांग की जा रही थी। पैसा आ चुका है, अब इन निकायों में संबंधित योजनाओं के अन्तर्गत विकास कार्य तेजी से संपन्न कराये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने किया मनसा देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मनसा देवी मंदिर प्रांगण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में फैली अव्यवस्था, पेयजल की कमी और शौचालयों पर ताले लगे होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ओमप्रकाश जमदग्नि ने मौके पर ही मंदिर प्रबंधन समिति और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब किया।

भाजपा ने किया दयानंद स्टेडियम हरिद्वार में योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरकार के आयुष मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली जीवन पद्धति

हरिद्वार में वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन ने किया योग सत्र का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुधैव कुटुम्बकम फाउंडेशन द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम बीएचईएल में योग सत्र का आयोजन किया गया। मॉर्निंग वॉक के साथ शुरू हुए योग सत्र में 45 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। योग शिक्षक सुमित गोयल ने योग का महत्व समझाते हुए सूक्ष्म व्यायाम से सत्र की शुरुआत प्राणायाम व विभिन्न

दलित युवती के अपहरण मामले में गरमाई सियासत, पीड़ित परिवार से मिले विधायक पंकज मलिक

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से दो दिन पूर्व लापता हुई दलित युवती का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक को पुलिस ने रोकने

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में किया गया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामूहिक योगाभ्यास के साथ योग सप्ताह का समापन किया। 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में भव्य

“योग भारत की अमूल्य विरासत है”–रंजन कुमार

हरिद्वार (संतोष कुमार)। समूचे देश और विश्व के साथ–साथ बीएचईएल हरिद्वार में भी आज, बारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है “योग फॉर हेल्दी एजिंग” । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल उपनगरी स्थित इंटरनेशनल क्लब के सभागार में, एक योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षण शिविर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal