सफाई कर्मियों ने टाउनहाल में डाला डेरा, दिया धरना

Share :

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के दर्जनों लोगों और पालिका के सफाई कर्मियों ने टाउनहाल प्रांगण में धरना शुरू कर दिया। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाए कि पूर्व में सफाई कर्मियों के हितों को लेकर अधिकारियों को दिए 17 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर समाधान का कोई प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के धरने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कामबंद हड़ताल की जायेगी।
जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान ने बताया कि मई माह में पालिका सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और फिर एडीएम प्रशासन को 17 बिन्दुओं पर मांग पत्र सौंपा गया था। इसमें सफाई कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का चुनाव कराने, कर्मियों की लंबित ठंडी व गर्म वर्दी भुगतान, मृतक आश्रितों को योग्यता के आधार पर नियुक्ति देने, अवकाश और आपात स्थिति में सफाई कार्य कराने पर ओवर टाइम देने, सफाई नायकों को 2 लीटर पेट्रोल प्रतिदिन देने, संविदा कर्मियों को समान कार्य समान वेतन व्यवस्था समेत अन्य मांग की गई थी, लेकिन इसे लेकर नगर पालिका प्रशासन ने कोई भी गंभीरता नहीं दिखाई। चमन लाल का कहना है कि 23 मई को नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने 17 मांगों पर बिन्दुवार जानकारी उपलब्ध कराई, जो असंतोष जनक है, क्योंकि संघ के साथ वार्ता ही नहीं की गई और प्रशासन को भी यह रिपोर्ट भेजकर भ्रमित किया गया। इसके लिए 2 जून को ईओ को पत्र देकर 09 जून तक समाधान न करने पर हड़ताल की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बाद भी वार्ता नहीं की गई, जो पालिका प्रशासन की कर्मचारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे में समाज हित में धरना शुरू किया गया है। यदि समाधान नहीं हुआ तो भूख हड़ताल के बाद कामबंद हड़ताल का निर्णय लिया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से सागर वाल्मीकि, राजेन्द्र कुमार, दिलनवाज, रमेश कुमार, दीपक कुमार, विशाल, वेदपाल, पाल्ले राम, प्रवीण कुमार, सावन, भूषण, कालूराम, अशोक, राहुल आदि अन्य सफाई कर्मचारी व वाल्मीकि समाज के लोग मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़ी जो मांग उठाई गई थी, उनको लेकर काम किया गया है, कुछ प्रकरण शासन स्तर से जुड़े हैं, उसके लिए प्रशासन को जवाब भेज दिया है। वर्दी आदि का भुगतान हो चुका है, कोई अन्य देय बकाया नहीं है। फिर भी हम वार्ता के लिए तैयार हैं, बैठकर समाधान कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई