मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड के व्यापारियों ने सोमवार को रोडवेज बसों की सड़क पर पार्किंग के विरोध में सिविल लाइन धाने पर प्रदर्शन किया। व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर ताले लगाकर चाबियां साथ लेकर आए थे। थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने व्यापारियों को समस्या का समाधान का आश्वासन देकर शांत किया।
शहर के बीचोबीच बने रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के खड़े होने के लिए समुचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें रेलवे रोड पर व्यापारियों की दुकानों के सामने खड़ा किया जाता है, जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। लंबे समय संघर्ष करने के बाद व्यापारियों को राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को रेलवे रोड के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद करविरीच जताया। व्यापारी राकेश त्यागी के नेतृत्व में अपने प्रतिष्ठानों की चांबिया लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने अपने प्रतिष्ठानों की चॉबिया पुलिस को देने का प्रयास किया। सिविल लाइन के इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि वह उनकी समस्या से वाकिफ है। इस बावत परिवहन अधिकारियों से बात कर रहे हैं, ताकि उन्हें रक्षत मिल सके।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






