मंत्री कपिल देव ने अस्पताल में किया शिविर का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। सर्व ब्राह्मण महासभा सम्पूर्ण भारत की जिला इकाई ने 12वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्य मंत्री कपिल देवव अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सपा व सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया आदि ने इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। साथ ही ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सभी रक्तदाताओं की हौंसला बढ़ाया।


रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि मानव कल्याण के लिए रक्तदान अत्यंत जरुरी है और सभी को ऐसे में रक्तदान करते रहना चाहिए। कार्यक्रम संचालन जिलाध्यक्ष हरीश गौतम व युवा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
इस कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रभारी अमित वत्स, प्रदेश संगठन मंत्री अंजू शर्मा ने रक्तदान किये जाने पर सभी की प्रंशसा करते हुए शुभकामनाएं दी। रक्तदान शिविर में 73 यूनिट का रक्तदान किया गया। इस दौरान ब्रह्मप्रकाश शर्मा, उमादत्त शर्मा ने सभी को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्र में मुख्य रूप से व्यापारी नेता संजय मिश्रा, लक्ष्मण शर्मा, अविनाश भारद्वाज, हिमांशु शर्मा, अभिनव मुदगल, पूनम शर्मा, कमलकांत शर्मा, अमित शास्त्री, सत्यपाल पाल, नंदकिशोर पाल, प्रवीण गौतम, देव शर्मा, विक्रांत पंडित, नितिन शर्मा, प्रशांत शर्मा, कन्हैया शर्मा, आशीष शर्मा, विशाल शर्मा, डॉ. अनिमेष भारद्वाज आदि ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल से डॉ. पीके त्यागी, डॉ. मुदित, धर्मेन्द्र, अशरफ हुसैन, शमशेर, सोनू आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई