सहायक अध्यापक के बेटे तुषार शर्मा ने बढ़ाया फ्लाइंग आफिसर बन जिले का गौरव

Share :

मुजफ्फरनगर। शहर के अंकित विहार निवासी तुषार शर्मा का चयन बीते दिवस एयरफोर्स में फ्लाइंग आॅफिसर के रूप में फाइटर पायलट के पद पर हुआ है। एनडीए के सफलता मिलने पर तुषार शर्मा के परिवार के साथ शिक्षकों ने हर्ष जताया है। नगर के एसडी पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद से वह एनडीए में जाने की तैयारी में जुट गए थे। बेटे की इस सफलता पर सहायक अध्यापक ओमदत्त गौतम के साथ शिक्षकों में खुशी का लहर दौड़ गई है।
मूल रूप से शाहपुर क्षेत्र के सौरम गांव निवासी ओमदत्त गौतम वर्तमान में शहर के अंकित विहार में रह रहे हैं। ओमदत्त गौतम बेसिक शिक्षा विभाग के शाहपुर ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल ग्राम कमालपुर में सहायक अध्यापक है। उनके बेटे तुषार शर्मा ने एसडी पब्लिक स्कूल से 2020 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने एनडीए में जाने का मन बनाया और तैयारी में जुट गए। तुषार शर्मा बताते हैं कि उन्होंने एनडीए परीक्षा की तैयारी घर पर ही यूट्यूब और अन्य माध्यमों से आॅनलाइन कोचिंग से की। इसके बाद पहले प्रयास में ही एनडीए की परीक्षा पास की तथा देहरादून में हुए साक्षात्कार को पास कर लिया। वहीं पिता ओमदत्त गौतम ने बताया कि बेटे की इस बड़ी सफलता पर हमें नाज है। हमारी मेहनत सफल हो गई। बहन सृष्टी भी वनस्थली से बीटेक की पढ़ाई कर रही है। तुषार शर्मा की इस उपलब्धि पर परिवार में बहन आस्था, सृष्टि, प्रज्ञा और भाई संयम, हर्ष, अनुभव, गौरव सहित चाचा-ताऊ, दादा सुखबीर शर्मा ने तुषार शर्मा को आशीर्वाद दिया और देश की सेवा में आगे बढ़ने की सोच और सफलता पर उन्हें आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal