मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-4, थाना कोतवाली क्षेत्र में मंडलायुक्त की प्रेरणा एवं एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों पर बिना अनुमति किए जा रहे निर्माणों पर बुल्डोजर के माध्यम से अफसरों ने कानून का पाठ पढ़ाया। टीम ने इस बीच क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिंगकर्ता राजकुमार व अनिल कुमार द्वारा स्थल-खसरा 445, बान नगर चरथावल रोड में करीब 05 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के बाद पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।
मंगलवार को एमडीए टीम की ओर से की गई उक्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान एमडीए अधिकारियों द्वारा विकास क्षेत्र जोन-4 कोतवाली क्षेत्र में उक्त 01 स्थल पर लगभग 05 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही उक्त अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान एमडीए के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।






