पालिका में चेयरपर्सन की मांग पर हुई एई व एआई की नियुक्ति

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते कई माह से अधिकारियों की कमी का दंश झेल रही नगर पालिका परिषद् में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद जगी है। इस दिशा में नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने लखनऊ दौरे के बीच बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए प्रमुखता से शासन स्तर से पालिका में अधिकारियों को तैनाती भी कराने का आग्रह किया था। इसी के चलते शासन ने पालिका में सहायक अभियंता निर्माण के साथ सफाई एवं खाद्य निरीक्षक की नियुक्ति कर दी है।
नगरीय क्षेत्र के विकास को पंख लगाने की दिशा में शुरू हुई कवायदों के बीच नगरपालिका परिषद् वर्तमान में अधिकारियों की कमी झेल रही है, इसके लिए पालिका के निर्माण, कर और स्वास्थ्य विभाग में कई प्रमुख पदों पर अफसरोंं की कमी के कारण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दो जून को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर पहुंच मुलाकात की थी। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया और नगर पालिका में रिक्त पदों पर नए अफसरों की तैनाती कराए जाने का आग्रह किया था। उनके इस आग्रह पर पालिका में दो नए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश के नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी द्वारा जनपद बिजनौर की नगरपालिका परिषद् धामपुर में कार्यरत सहायक अभियंता सिविल नैपाल सिंह को अब मुजफ्फरनगर में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक अनुज कुमार झा द्वारा जारी आदेश में नगरपालिका परिषद् अमरोहा में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के पद पर तैनात वैशाली सोती को मुजफ्फरनगर में तैनात किया गया है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट करते हुए उम्मीद जताई है कि अगले दिनों में कुछ और अधिकारी नगर पालिका में तैनात किये जायेंगे, जिससे कार्यों को और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal