खतौली/मुजफ्फरनगर। किसानों को समुचित लाभ दिए जाने के साथ खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच खतौली तहसील में छापामार अभियान चलाया गया। इस बीच क्षेत्र में कृषि विभाग की उक्त कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान छापेमारी में तीन दुकानों के लाईसेंस निलंबित करने के साथ एक दुकानदार को दुकान बंद करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। इसके साथ नावला सहकारी समिति पर मिली गड़बड़ी पर एआर कॉपरेटिव से कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई है। छापेमारी के बीच खतौली में हड़कंप सा मचा रहा।
डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशों के क्रम में सोमवार को खतौली क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी/जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया ने अतुल सैनी मैसर्स न्यू सैनी बीज भंडार, मा. राजेंद्र सिंह मैसर्स हरियाली किसान बीज भंडार, रविंद्र पाल मैसर्स किसान सेवा केंद्र जीटी रोड खतौली के यहां निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम ने पेस्टीसाइड वितरण में अनियमितताओं के कारण इन प्रतिष्ठानों के बिक्री प्रतिबंधित करते हुए लाइसेंस निलंबित किया गया। दूसरी ओर छापेमारी के बीच में मैसर्स उमराव सिंह रघुवीर सिंह खाद भंडार खतौली को दुकान को बंद कर चले जाने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि सहकारी समिति नावला में निरीक्षण के दौरान यहां यूरिया वितरण में अनियमितता पाए जाने पर एआर कॉपरेटिव के सचिव के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






