सफाई कर्मचारी महासंघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़ी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को एक बार फिर से राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने टाउनहाल स्थित ईओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें पूर्व दिये मांग पत्र पर कोई भी निर्णय नहीं लेने और एडीएम प्रशासन को नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस बीच भ्रमित करने के लिए गलत सूचना प्रेषित करने पर रोष जताते हुए महासंघ ने पालिका सफाई कर्मियों की कामबंद हड़ताल कराये जाने की चेतावनी भी दी।
सोमवार को सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान के नेतृत्व में सफाई कर्मी एवं वाल्मीकि समाज के दर्जनों लोग पालिका में ईओ कार्यालय पर पहुंचे और अपनी लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन कर्मचारियों के हितों को लेकर संवेदनशील नहीं है। चमन लाल द्वारा ईओ को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि पूर्व में उनके संगठन की ओर से ही सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर पूर्व में 17 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था। इसके बाद एडीएम प्रशासन को भी एक मांग पत्र दिया गया। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार द्वारा भेजे जवाब से महासंघ संतुष्ट नहीं है। इसके लिए 26 मई को पुन: पत्र दिया गया। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि 9 जून तक सभी 17 मांगों को लेकर पालिका प्रशासन वार्ता नहीं करता तो इसके बाद विवश होकर महासंघ पालिका में सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल और प्रदर्शन आदि निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान सागर वाल्मीकि, देवी प्रसाद, सूरज कुमार, प्रवीण मचल, पाले राम, बिल्लू, नंद किशोर, सफाई नायक दीपक, दिल नवाज, काजल सौदाई, राकेश ढिंगान, रजनीश, वेदू भगत, दीपक झा, कुमार गौरव, रमेश वेद, राहुल कुमार, राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal