कृषि विभाग ने खतौली क्षेत्र में परखी आपूर्ति-वितरण व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी में उर्वरक की कमी को दूर करने के साथ वितरण व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए जनपद में अभियान जारी हैं। सोमवार को इस कड़ी में कृषि विभाग की टीम खतौली क्षेत्र में पहुंची, जहां उन्होंने यूरिया उर्वरक एवं डीएपी उर्वरक की आपूर्ति के साथ वितरण की सतत निगरानी और पेस्टीसाइड्स की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गन्ना समिति पर इफको डीएपी के नमूने ग्रहित किए तथा संदिग्ध बैग की बिक्री नमूनों के परिणाम आने तक रोक दी गई। निरीक्षण के दौरान मौके पर इफ्को प्रतिनिधि के साथ समिति सचिव उपस्थित रहे। उसके बाद टीम ने कृषि प्रगति केंद्र का निरीक्षण किया जहां पर पेस्टीसाइड्स के नमूने लिए गए। यहां भी टीम द्वारा संदिग्ध स्टॉक की बिक्री पर तत्काल रोक लगा दी। जिला कृषि अधिकारी ने सभी किसानों से अनुरोध किया कि निजी क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उर्वरक उपलब्ध हैं, ऐसे में आप निजी क्षेत्र से भी उवर्रक का क्रय कर सकते है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई उर्वरक विक्रेता यूरिया के साथ किसी अन्य उत्पाद की टैगिंग न करे, अगर कोई भी ऐसे में शिकायत मिलेगी तो एफसीओ के तहत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी किसान को कोई शिकायत हो तो कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
9452113733 सहकारिता
9458742434 कृषि विभाग
7081202212 गन्ना विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal