अब 27 वर्ष बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ जंग

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते करीब 27 वर्ष पुराने बकाया भुगतान के लिए एक ठेकेदार ने नगरपालिका परिषद् के खिलाफ कोर्ट में चल रही जंग जीत ली है। कोर्ट ने पालिका प्रशासन को ठेकेदार को मूल राशि का बकाया भुगतान 18 प्रतिशत ब्याज समेत करने के आदेश जारी किए हैं।
नगर क्षेत्र के मौ. सुथराशाही निवासी परमेश कुमार शर्मा पुत्र हरिशंकर ने सोमवार को मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि वो वर्ष 1998 तक नगरपालिका परिषद् में पंजीकृत ठेकेदार रहे हैं, उनके द्वारा डॉ. सुभाष शर्मा की चेयरमैनी कार्यकाल के दौरान पालिका में कार्य किए गए। इसके लिए एक मई 1998 को उन्होंने पालिका से बिल प्रस्तुत करते हुए अपना 1,84,547 रुपए बकाया भुगतान मांगा, लेकिन चेयरमैन द्वारा भुगतान करने से इंकार कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपना बकाया भुगतान पाने के लिए नगर पालिका, प्रशासनिक अधिकारियों तक शिकायत करते हुए अपील की, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। ऐसे में परमेश ने 27 फरवरी 2001 को सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायालय में पालिका चेयरमैन, अधिशासी अधिकारी व प्रभारी अधिकारी निकाय के खिलाफ वाद संख्या 144 दायर कर दिया। परमेश शर्मा ने बताया कि 28 मई 2025 को न्यायधीश भुवन द्वारा फैसला सुनाया, जिसमें कोर्ट ने साक्ष्य के आधार पर उन की शिकायत को सही माना और नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष, ईओ व प्रभारी अधिकारी निकाय को आदेशित किया कि वो एक माह में वर्ष 1998 से बकाया उनका भुगतान 1,84,547 रुपये अदा करने का काम करें। परमेश शर्मा के अनुसार कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि उनके मूल भुगतान राशि 1,84,547 रुपये पर पालिका द्वारा उन्हें 01 मई 1998 से वाद दायर करने की तिथि 27 फरवरी 2001 तक 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ मूल भुगतान राशि पर वाद दायर करने की तिथि से भुगतान करने की तिथि तक छह प्रतिशत वार्षिक दर से क्षतिपूर्ति की राशि का भुगतान किया जाये। परमेश शर्मा ने कहा कि 1998 के बाद से उन्होंने पालिका से भुगतान पाने के लिए प्रयास जारी रखते हुए तत्कालीन चेयरमैनों से आग्रह भी किया, लेकिन भुगतान नहीं किया गया। आज वो कोर्ट के आभारी हैं कि न्यायधीश द्वारा साक्ष्यों के आधार पर उनकी बात को माना और नगरपालिका को भुगतान के आदेश जारी किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई