हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को सम्मान दिया है। नितिन गौतम को राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिलने से पूरे शहर में हर्ष का माहौल है। नितिन गौतम ने समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए राज्य की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करते हुए जरूरतमंदों को लाभ दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस प्रकार उत्तराखंड का विकास कर रहे हैं। उससे भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भारी जीत दर्ज भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। इस अवसर पर जगदीश लाल पहवा, प्रमोद कुमार, राजीव शर्मा, अनिल कुमार, विनीत चौहान, सिद्धार्थ प्रधान, प्रवीण कुमार, योगी रजनीश, मुरारी लाल वाधवा, विनय कुमार, कमल, विकास प्रधान, विपुल, अर्चना शर्मा, अंजली माहेश्वरी, अर्पिता सक्सेना, नेहा मालिक, रेनू शर्मा, डॉली आदि शामिल रहे।

जीवन की हर परिस्थिति को अपने अनुसार बदलना संभव नहीं
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज ऑफ लॉ में विधि के छात्र-छात्राओं के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान का विषय ‘आंतरिक शांति व खुशी की ओर रहा। कार्यक्रम में समाजसेवी डॉ. नीलम राय वर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, डॉ. प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, डॉ.






