चेयरपर्सन लाई नया स्मारक बनवाने का प्रस्ताव, 14 लाख से ज्यादा होंगेे खर्च

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् मुख्यालय टाउनहाल परिसर में बनाया गया महाराजा अग्रसैन स्मारक ध्वस्त कराया जायेगा। पालिका प्रशासन ने इसकी तैयारी कर ली है। कई साल से स्मारक पर प्रतिमा स्थापना का इंतजार वैश्य समाज कर रहा है, लेकिन यहा प्रतिमा स्थापित नहीं हो पाई और अब यह स्मारक भी तोड़ा जा रहा है। इसके पीछे भव्य समारक बनाने की योजना है। इसके लिए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर निर्माण विभाग ने नया स्मारक बनवाने के लिए व्ययानुमान तैयार किया है, जिस पर तीन जून को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में निर्णय लेने की संभावना है।
नगरपालिका परिषद् में महाराजा अग्रसैन का स्मारक पूर्व पालिका बोर्ड में तत्कालीन चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने गेट नम्बर एक पर निर्मित करवाया था। स्मारक बनकर तैयार हो गया था, लेकिन यहां पर प्रतिमा स्थापित करने के लिए शासन से अनुमति नहीं मिल पाई, कई बार पालिका प्रशासन की ओर से इस सम्बंध में रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं आने पर यह सपना अधूरा ही रह गया। इसी बीच वैश्य सभा की ओर से भी कई बार प्रतिमा स्थापित करने के लिए मांग उठाई गई, पर यह स्मारक आज भी विरान ही नजर आता है। अब इस स्मारक को तोड़ने के लिए पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है।
तीन जून को प्रस्तावित पालिका बोर्ड बैठक के जारी एजेंडे में पालिका ने टाउनहाल के गेट नम्बर एक पर बने महाराजा अग्रसेन स्मारक को तोड़ने का प्रस्ताव शामिल किया है। इसके लिए 17 मई को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने निर्माण विभाग को आदेश जारी किये थे। निर्माण विभाग के कार्यवाहक एई कपिल कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन के आदेश के अनुसार गेट नम्बर एक के पास पूर्व में बनाये गये महाराजा अग्रसेन स्मारक प्लेटफार्म को तोड़ने और यहां पर महाराजा अग्रसैन की मूर्ति स्थापना के लिए नया आरसीसी प्लेटफार्म का निर्माण कराये जाने के लिए एजेंडा में प्रस्ताव लाया गया है। इस पर राज्य वित्त या पालिका बोर्ड फण्ड से बजट जारी किया जायेगा। इस नये प्लेटफार्म के निर्माण के लिए 14.37 लाख रुपये का व्ययानुमान निर्माण विभाग की ओर से तैयार किया गया है। बोर्ड में प्रस्ताव पारित होने के बाद इसके लिए विभागीय निविदा आमंत्रित की जायेंगी।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि टाउनहाल के गेट नम्बर एक के बराबर में बना महाराजा अग्रसेन स्मारक प्लेटफार्म छोटा है, इसके लिए वहां पर भव्य स्मारक बनाने का निर्णय लिया गया है, जिससे वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की बड़ी प्रतिमा यहां स्थापित कराई जा सके। इसके लिए ही पुराने प्लेटफार्म को तोड़कर वहां पर नया स्मारक बनाने का काम हम करने जा रहे हैं। समाज और जनहित में यह निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही हमने कुछ और सौन्दर्यकरण के कार्यों को तीन जून की बैठक के लिए एजेंडे में शामिल किया है, उम्मीद है कि बोर्ड हमारे विकास और जनहित के निर्णयों पर अपनी सर्व सहमति प्रदान करेगा।
पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने इस सम्बंध में कहा कि हमने अपने कार्यकाल में वैश्य शिरोमणि महाराजा अग्रसैन का खूबसूरत स्मारक बनवाने के लिए काम किया। इसके लिए सुन्दर प्लेटफार्म बनवाया गया, जिस पर टाउनहाल और मुख्य मार्ग दोनों ओर से जाने का रास्ता है। इस पर शासन से मंजूरी नहीं मिलने के कारण ही हम प्रतिमा स्थापित नहीं करा पाये। यदि अब इसको तोड़ा जा रहा है तो यह सरकारी धन और जनता के पैसे का दुरुपयोग है। ये नहीं होना चाहिए। पालिका का मौजूदा बोर्ड सर्व अधिकार रखता है, यदि बोर्ड यहां पर यह प्लेटफार्म तोड़कर महाराजा अग्रसेन स्मारक का ही निर्माण करा रहा है तो यह अच्छी बात है।

अस्पताल पर बंद कूड़ा घर के सौन्दर्यकरण पर खर्च होंगे 25 लाख
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर पालिका अब बंद कूड़ा डलावघर की सूरत भी बदलने जा रही है। इसके लिए पशु चिकित्सालय के बाहर बंद कराये गये कूड़ा डलावघर का सौन्दर्यकरण कार्य कराने की रूपरेखा तैयार की गई है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर निर्माण विभाग ने इसके लिए 25 लाख रुपये का व्ययानुमान तैयार किया है। इसको एक ग्रीन हब-पार्क के रूप में विकसित किये जाने की योजना है। बता दें कि फरवरी 2023 में शासन की योजना के अनुसार मुख्य मार्ग के कूड़ा डलावघर बंद कराने के लिए पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्य कराया था, जिसमें यह डलावघर बंद कराया गया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि अस्पताल के पास विलोपित कूड़ा डलावघर का सौन्दर्यकरण कराये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 25 लाख रुपये खर्च करने की तैयारी है। बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव पास हुआ तो निर्माण विभाग टैण्डर आमंत्रित करेगा।

विवाद के कारण दो निर्माण कार्य निरस्त करने जा रही पालिका
मुजफ्फरनगर। सौन्दर्यकरण के दो कार्यों को लेकर बनी विवाद की स्थिति का समाधान कराने में पालिका प्रशासन विफल रहा है। विवाद लगातार बना रहने के कारण अब पालिका इन दोनों निर्माण कार्यों को निरस्त करने जा रही है। इसके लिए तीन जून की बोर्ड बैठक में अंतिम निर्णय होगा।
पालिका के निर्माण विभाग से वार्ड 10 आर्यपुरी में बच्चा जेल के पास पालिका की भूमि का सौन्दर्यकरण कार्य का निर्णय लिया गया था। बोर्ड की सहमति उपरांत 14 अगस्त 2024 को निविदा स्वीकृत हुई। रजत गोयल ठेकेदार को 23 सितम्बर को वर्क ऑर्डर पालिका ने जारी किया था। ठेकेदार ने मौके पर कार्य प्रारम्भ किया तो मौहल्लेवासियों ने मौके पर आकर विरोध करते हुए कार्य बंद करा दिया था। ठेकेदार रजत ने 15 नवम्बर को इसके लिए पालिका के निर्माण विभाग को लिखित सूचना दे दी थी। पालिका ने कई बार विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया, लेकिन करीब सात माह से यह विवाद कायम है। इसी प्रकार वार्ड 20 में स्थित पार्क में करीब ढाई साल पहले 396316 रुपये की लागत से दो छोटे म्यूजिकल फाउंटेन लगाने का कार्य मंजूर किया गया था। चयनित ठेकेदार फर्म इमवायर इन्फ्रा को पालिका ने 05 नवम्बर 2022 को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया। ठेकेदार ने पार्क में काम शुरू किया तो मौहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया और तभी से विरोध कायम है। कार्यवाहक एई कपिल कुमार ने बताया कि सौन्दर्यकरण के दोनों कार्यों को पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने निरस्त करने के आदेश दिये हैं, जिस सम्बंध में बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal