मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए कुकड़ा मंडी में चल रही मतगणना के दौरान मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सपा के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने पोस्टल बैलेट की मतगणना के दौरान व्यवस्था को लेकर कहीं सवाल उठाएं। उन्होंने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगाली से शिकायत करते हुए कहा कि पोस्टर बैलेट की मतगणना के दौरान एक प्रत्याशी ने गणना टेबल पर पहुंचकर कर्मचारियों को धमकाने का काम किया है उनका कहना है कि यदि किसी को शिकायत है तो वह अधिकारियों से अपनी बात रखें । जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। जनपद में मतगणना पूर्ण निष्पक्षता के साथ संपन्न करायी जाएगी।

जैन औषधालय में जैन समाज से पूर्व में हुए सम्राट चंदगुप्त मौर्य समेत अन्य राजाओं के बारे में दी जानकारी
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जैन मिलन मेन द्वारा नगर के जैन औषधालय में आयोजित जैन सम्राट गौरव सम्मेलन, क्षेत्रीय युवा सम्मेलन एवं जैन समाज के मेधावी छात्र छात्राओं का अलंकरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन विशुद्ध रतन श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं के सानिध्य में जैन औषधालय प्रेम पुरी मुज़फ़्फ़र् नगर मे विशाल






