मुजफ्फरनगर। नगरपालिका से भ्रष्टाचार को खत्म करने को जहां एक ओर पालिका चेयरपर्सन प्रयास कर रही है, वहीं कुछ कर्मी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने से बाज नहीं आ रहे हंै। ऐसे ही पथ प्रकाश विभाग के प्रकाश में आए मामले से फजीहत शुरू हो गई है। मामले में पथ प्रकाश में ठेके पर कार्यरत 19 कर्मचारियों को मासिक वेतन देने के नाम पर वसूली हुई है। ठेका कर्मी से 500 रुपये की वसूली के आरोप लगाते हुए वार्ड सभासद देवेश कौशिक ने मामले की शिकायत पालिका चेयरपर्सन और ईओ से की है।
पालिका पथ प्रकाश विभाग में 19 लाइनमैन ठेके पर कार्यरत हंै। उक्त लाइनमैन पथ प्रकाश की नगर क्षेत्र में व्यवस्था दुरूस्त रखने का कार्य करते हैं। उनके द्वारा खराब लाइट के स्थान पर सही लाइट लगाई जाती है। वहीं उसे ठीक किया जाता है। प्रत्येक लाइनमैन को प्रतिमाह करीब 9 हजार 300 रुपए वेतन मिलता है। इनके वेतन को लेकर वसूली का मामला प्रकाश में आया है। सभासद देवेश कौशिक ने कुछ लाइनमैनों से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की। सभासद ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को बताया कि पथ प्रकाश में कार्यरत एक लिपिक द्वारा भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उसके द्वारा लाइनमैन से 500 रुपए की वसूली करने के बाद ही उनका भुगतान किया गया। उधर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि इस मामले को दिखाने व जांच कराने के साथ दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर






