रिटायर्ड बाबू कर रहा खेला, पालिका में कई पटलों का ले रहा ठेका

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में बेलगाम होती व्यवस्था के बीच अधिकारी कर्मचारियों पर अंकुश लगाने के लिए चेयरपर्सन लगातार प्रयास हैं, लेकिन उनको अंधेरे में रखकर पालिका के कुछ अधिकारी गठजोड़ का खेल खेलते हुए मनमर्जी करने में लगे हैं। ओपन जिम में चेयरपर्सन को पूरी तरह से भ्रमित किया गया और उनको अंधेरे में रखकर ठेकेदार फर्म को भुगतान कर दिया, कई प्रकरणों में जांच को लटकाया जा रहा है और अब ऐसा मामला सामने आ रहा है, जो अंदरूनी स्तर पर खूब चर्चाओं में है। इसमें एक अधिकारी को विश्वास में लेकर पालिका से रिटायर्ड एक बाबू ने फिर से चेयरपर्सन की आंखों में धूल झौंकने की पूरी पिक्चर बना ली है। इसमें पालिका के कई लिपिकों को उनका मनचाहा पटल दिलाने के लिए तबादला सूची तैयार कर ली गई। पैसों की डील भी हो चुकी है और यह पिक्चर अभी सेंसर बोर्ड तक पहुंची है, यहां से मंजूरी मिलने के बाद रिलीज करने का पूरा ठेका हो चुका है।
टाउनहाल से शहरी चौपालों तक हो रही चुगली पर कान लगाये तो चर्चा है कि नगरपालिका परिषद् में इन दिनों एक रिटायर्ड बाबू का अमल दखल पूरी तरह से प्रशासनिक और विभागीय कामकाज को प्रभावित कर रहा है। इस बाबू के प्रभाव से हो रहे कार्यों की भनक चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप तक ना पहुंचे, प्यादों ने इसका भी भरपूर प्रबंध किया हुआ है। अब अपने कुछ खास प्यादों को पालिका की शतरंज की बिसात पर फिट करने के साथ ही लिपिकों को मनचाहा पहल दिलाने के लिए पूरे विश्वास और उत्साह के साथ यह रिटायर्ड बाबू अपनी तैयारी कर चुका है। चौपालों पर हो रही चुगली पर विश्वास करें तो पालिका के मलाईदार समझे जाने वाले कुछ पटलों पर लिपिकों का तबादला कराने के लिए रिटायर्ड लिपिक ने पूरी डील भी कर ली है। इतना ही नहीं वर्क ऑर्डर, फर्जी साइन और अन्य कुछ प्रकरणों की जांच में फंसे बताये जा रहे कुछ लिपिकों की जान बचाने की डील भी यह रिटायर्ड बाबू कर चुका है।
यही कारण है कि एक छोटे अधिकारी के फर्जी साइन से लेकर बड़े अधिकारी के फर्जी साइन तक के मामले में अभी कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं हुई, बस केवल जांच के नाम पर ही इन इनको लटकाया जा रहा है, क्योंकि रिटायर्ड बाबू नहीं चाहता कि कार्यवाही हो पाये। अपने फर्जी साइन पर खुद एक अधिकारी भी खामोश है, चिट्ठी-पतरी में मामला एफआईआर की बात तक तो पहुंचा, लेकिन नतीजा शून्य है। चर्चा तो यहां तक है कि बड़े अधिकारी के फर्जी साइन के प्रकरण में एक अनुचर और एक लिपिक की पुख्ता गवाही कराने में भी इस रिटायर्ड लिपिक का ही पूरा दिमाग चला है। चौपाल पर लोगों के बीच चल रही तीव्र चुगली में बताया गया है कि यह रिटायर्ड लिपिक लिपिकों के साथ ही पालिका के हर कर्मचारी के सम्पर्क में है। लिपिक अब मनचाहा पटल पाने के लिए इस रिटायर्ड बाबू के प्रभाव को नमन कर परिक्रमा करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ लिपिकों की डील तो पक्की होने का दावा भी इन चुगलियों में हो रहा है। इसी को लेकर वो संतुष्ट होकर केवल आदेश का इंतजार कर रहे हैं। बताया गया कि एक अधिकारी को विश्वास में लेकर रिटायर्ड बाबू ने डील के अनुसार पटल दिलाने और जांच से बचाने के लिए लिपिकों की सूची फील गुड के आधार पर बना ली है। अब यह सूची चेयरपर्सन के दरबार मेें पेश कर चिड़िया बिठाने की भूमिका बनाई जा रही है। इसमें देरी होने पर मनचाही डील करने वाले लिपिक भी परेशान हो रहे हैं। रिटायर्ड बाबू के वो सम्पर्क में तो हैं, लेकिन डील पर गुड फील की खबर सुनने के लिए उनको रिटायर्ड बाबू से मुलाकात के लिए यूपी छोड़ने के लिए ही विवश होना पड़ रहा है। अब देखना यह है कि पालिका के लिपिकों को मनचाहा पटल देने का ठेका लेने वाले रिटायर्ड बाबू अपने एक अधिकारी के विश्वास के बाण से तबादला आदेश का तीर कब तक छुड़वाने में सफल हो पाते हैं। शहर की चौपालों को भी इस तबादला आदेश का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई