नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप बने गाजियाबाद के एडीएम सिटी

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में 3 वर्ष से अधिक समय तक बतौर नगर मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत रहकर अपने शांत स्वभाव और निर्भीक कार्यप्रणाली के कारण लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाने वाले पीसीएस अधिकारी विकास कश्यप का शासन स्तर से प्रमोशन के साथ तबादला कर दिया है। अब उन्हें गाजियाबाद जनपद में एडीएम सिटी बनाया गया है। उन्होंने यहां मिले प्यार को एक यादगार बताते हुए सभी का आभार जताया।
मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के निवासी विकास कश्यप वर्ष 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। पीसीएस के रूप में चयन होने के बाद उनको जून 2016 में जनपद सुल्तानपुर में डिप्टी कलक्टर बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 2017 में वो अलीगढ़ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात रहे। यहां उन्होंने केवल दो माह ही काम किया। दिसम्बर 2017 में उन्हें जालौन में डिप्टी कलक्टर बना दिया था। यहां से उनका तबादला इसी पद पर अक्टूबर 2019 में जनपद सिद्धार्थनगर किया गया। वहां उन्होंने लंबी पारी खेली और करीब साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद शासन ने 4 अपै्रल 2022 को उनको मुजफ्फरनगर में नगर मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा। यहां पर भी उनका लंबा व यादगार कार्यकाल रहा। यहां उन्होंने करीब तीन वर्षों से ज्यादा का कार्यकाल पूर्ण किया और अब उनको शासन ने प्रमोट करते हुए गाजियाबाद जनपद में एडीएम सिटी बनाया है। उनके तबादले के साथ यह संयोग भी जुड़ा है कि 2022 में यहां नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात अनूप कुमार का तबादला आगरा में एडीएम सिटी पद पर किया गया था। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की सकारात्मक विचारधारा और सहयोग के कारण वो इतना लंबा समय व्यतीत कर पाये। उन्होंने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग को लेकर सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal